एस्थर विक्टोरिया अब्राहम
दिखावट
प्रमिला | |
|---|---|
| जन्म | एस्थर विक्टोरिया अब्राहम 30 दिसम्बर 1916 |
| मृत्यु | 6 अगस्त 2006 (उम्र 89 वर्ष) मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
| पेशा |
|
| बच्चे | हैदर अली |

एस्थर विक्टोरिया अब्राहम (30 दिसम्बर 1916 – 6 अगस्त 2006) भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता धारक थीं। उन्हें उनके रंगमंच नाम प्रमिला से जाना जाता था। वो हिन्दी फ़िल्म उद्योग में पहली महिला फ़िल्म निर्देशक रही हैं। वो सन् 1947 में मिस इंडिया प्रतियोगिता जीतने के लिए भी जानी जाती थी।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]प्रमिला का जन्म सन् 1916 में कलकता (वर्तमान कोलकाता) में एक बग़दादी यहुदी परिवार में हुआ था।[1][2] वह कोलकाता के एक यहूदी व्यवसायी रूबेन अब्राहम और उनकी दूसरी पत्नी मटिल्डा इसाक की पुत्री थी। उनकी माँ कराची की एक यहूदी महिला थी। प्रमिला के तीन बड़े सौतेले भाई-बहन थे जो उसके पिता की पहले विवाह पैदा हुये थे। उसके अपने माता-पिता की शादी से छः (या पाँच) भाई-बहन थे।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Jewish stars of Bollywood". Haaretz. 15 अक्टूबर 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 सितंबर 2014.
- ↑ "Meet Pramila, the first Miss India". 3 अक्टूबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 सितंबर 2014.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Esther Victoria Abraham से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |