एयर अम्ब्रेला
दिखावट
एयर अम्ब्रेला को अदृश्य छाता या हवा छाता भी कहा जाता है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक छाता होता है जिसका प्रयोग बारिश से बचने के लिए किया जाता है। इस छाते के ऊपरी सिरे कुछ चौड़े होते हैं जिससे हवा की फुहारें तेजी से निकलती है। यह तेज हवा बारिश की बूँदों को दूर फेकती है। इस छाते के निचले सिरे पर स्विच होता है जिसका सम्बन्ध मोटर और कंट्रोलर से होता है।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "आपको बारिश से बचाएगा यह 'अदृश्य छाता'". नवभारत टाइम्स. 1 दिसम्बर 2014. 18 दिसंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 दिसम्बर 2014.