सामग्री पर जाएँ

एन्थ्रानिलिक अम्ल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एन्थ्रानिलिक अम्ल (anthranilic acid) सुगंधित अम्ल है जिसका रासायनिक सूत्र C6H4(NH2)(CO2H) है और इसका स्वाद मीठे जैसा होता है।[1][2][3] इसके अणु में एक बेंज़ीन वलय होती हैं जिसमें एक एमीन और ऑर्थो- कार्बोक्सिलिक अम्ल जुड़ा होता है। इसमें अम्लीय और क्षारीय दोनों तरह के प्रकार्यात्मक समूह जुड़े होने के कारण यह यौगिक उभयधर्मी है। एंथ्रानिलिक अम्ल अपनी शुद्ध अवस्था में श्वेत ठोस होता है लेकिन वाणिज्यिक नमूने पीले रंग के हो सकते हैं। एंथ्रानिलिक अम्ल से प्रोटोन निकालने (विहाइड्रोजनन) से प्राप्त इसके ऋणायन [C6H4(NH2)(CO2)]− को एंथ्रानिलेट कहते हैं। एंथ्रानिलिक अम्ल को पहले विटामिन माना जाता था और उसे विटामिन एल1 (L1) कहा जाता था लेकिन अब यह मानव पोषण में अनावश्यक माना जाता है।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Acton, Q. Ashton (2013). Aminobenzoic Acids—Advances in Research and Application (2013 ed.). Atlanta: ScholarlyEditions. p. 23. ISBN 9781481684842 – via Google Books.
  2. ↑ Hardy, Mark R. (1997). "Glycan Labeling with the Flurophores 2-Aminobenzamide and Antranilic Acid". In Townsend, R. Reid; Hotchkiss, Arland T. Jr. (eds.). Techniques in Glycobiology. Marcel Dekker, Inc. p. 360. ISBN 9780824798222 – via Google Books.
  3. ↑ The Merck Index, 10th Ed. (1983), p.62., Rahway: Merck & Co.
  4. ↑ डेविडसन, मिशेल डब्ल्यू॰ (2004). "Anthranilic Acid (Vitamin L)]". फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी. अभिगमन तिथि: 20 नवम्बर 2019.