सामग्री पर जाएँ

एन्टिमनी हाइड्राइड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एन्टिमनी हाइड्राइड अथवा स्टिबिन (stibane) एक अकार्बनिक यौगिक है। इसका रासायनिक सूत्र SbH3 है। यह रंगहीन, अत्यधिक विषैली गैस है। यह निक्टोजन हाइड्राइड है जो ऐन्टिमोनी का मुख्य सहसंयोजक हाइड्राइड है। इसकी संरचना अमोनिया जैसी होती है। इसका अणु पिरामीडनुमा होता है जिसमें H–Sb–H कोण 91.7° तथा Sb–H के मध्य की दूरी 170.7 pm (1.707 Å) होता है। सामान्य स्रोतों से इस यौगिक की गंध आर्सीन अर्थात् लहसून जैसी लगती है जो सामान्यतः ऐंन्टीमनी यौगिकों के अपचयन से मिलती है।

निर्माण

[संपादित करें]

SbH3 सामान्यतः Sb3+ स्रोतों की अभिक्रिया से निर्मित किया जाता है जिसमें H− तुल्य आबंध हो:[1]

2 Sb2O3 + 3 LiAlH4 → 4 SbH3 + 1.5 Li2O + 1.5 Al2O3
4 SbCl3 + 3 NaBH4 → 4 SbH3 + 3 NaCl + 3 BCl3

वैकल्पिक रूप से Sb3 का स्रोत प्रोटोनीय अभिक्रम (जल भी) से अभिक्रिया करते हैं और अस्थायी गैस निर्मित करते हैं:

Na3Sb + 3 H2O → SbH3 + 3 NaOH

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Bellama, J. M.; MacDiarmid, A. G. (1968). "Synthesis of the Hydrides of Germanium, Phosphorus, Arsenic, and Antimony by the Solid-Phase Reaction of the Corresponding Oxide with Lithium Aluminum Hydride". इनओर्गेनिक केमेस्ट्री. 7 (10): 2070–2072. डीओआई:10.1021/ic50068a024.