एडेल फेरडोसिपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एडेल फेरडोसिपुर
जन्म एडेल फेरडोसिपुर
3 अक्टूबर 1974 (1974-10-03) (आयु 49)
रफसंजन, ईरान का शाही राज्य[1]
राष्ट्रीयता ईरानी
शिक्षा शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, तेहरान
पेशा टेलीविजन खेल कमेंटेटर
संगठन आईआरआईबी और शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
हस्ताक्षर

एडेल फेरडोसिपुर (फ़ारसी: عادل فردوسیhپور; जन्म 3 अक्टूबर 1974) एक ईरानी पत्रकार, फुटबॉल कमेंटेटर, अनुवादक, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, टेलीविजन शो होस्ट और निर्माता हैं। वो लोकप्रिय टीवी शो नवाद के होस्ट और निर्माता थे। वो लोकप्रिय टीवी शो फुटबॉल 120 के निर्माता हैं।

जीवन[संपादित करें]

फेरदोसिपुर का जन्म 3 अक्टूबर 1974 को करमान प्रांत के रफ़संजान में हुआ था। स्नातक की शिक्षा के लिए अल्बोर्ज़ हाई स्कूल में दाखिला लेने से पहले फेरदोसिपुर ने ज़ोगी एलीमेंट्री स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी से औद्योगिक इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की। एडेल के करीबी दोस्त अली डेई है तथा दोनों एक ही विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। वह ईरान में सेलिब्रिटी फुटबॉल टीम के सदस्य और कप्तान हैं।[2] 2009 के ईरानी राष्ट्रपति चुनावों में फेरदोसिपुर ने मीर होसैन मौसवी के लिए मतदान किया।[3]

लोकप्रियता[संपादित करें]

अपनी ईमानदारी, लगन और अनोखी तरह की रिपोर्टिंग के कारण एडेल फेरडोसिपुर को ईरान में लोकप्रिय सार्वजनिक हस्तियों में से एक माना जाता है। एडेल उच्च प्राधिकारी अधिकारियों से प्रश्न करते है और उनके जवाब से असहमत भी होते है। सोमवार रात को प्रसारित होने वाले उनके कार्यक्रम के दर्शकों की संख्या 30 मिलियन (कुछ स्रोतों द्वारा 40 मिलियन भी बताई गई है) से अधिक है। न्यूज़वीक मैगज़ीन ने फेरडोसिपुर को उनकी व्यापक लोकप्रियता के कारण 2009 में ईरान के 20 शक्तिशाली व्यक्तियों में माना।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Adel Ferdosipour is born in Kerman-Rafsanjan". aparat.com.
  2. Tabnak in Persian o Archived 2011-08-08 at the वेबैक मशीन
  3. "غیبت سؤال‌برانگیز عادل فردوسی‌پور و جواد خیابانی در تلویزیون". 21 जून 2009.
  4. "The 20 Most Powerful People in Iran". न्यूजवीक (अंग्रेज़ी में). 2009-05-22. मूल से 2017-08-23 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-01-17.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]