एडी एनकेतिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एडी एनकेतिया
आर्सेनल के लिए 2018 में खेलते हुए एनकेतिया
व्यक्तिगत विवरण
नाम एडवर्ड केडर एनकेतिया[1]
जन्म तिथि 30 मई 1999 (1999-05-30) (आयु 24)
जन्म स्थान लंदन, इंग्लैंड
कद 5 फीट 11 इंच (1.80 मी॰)[2]
खेलने की स्थिति स्ट्राइकर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब आर्सेनल
नम्बर 14

एडी एनकेतिया (अंग्रेज़ी: Eddie Nketiah) इंग्लैंड के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। नेकेतिया ने आर्सेनल के साथ 2017 में अपने करियर की शुरूआत की। उन्होंने 2019-20 चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले सीज़न में लीड्स यूनाइटेड की तरफ से खेला था।

आरंभिक जीवन और करियर[संपादित करें]

एडवर्ड केडर एनकेतिया का जन्म 30 मई 1999[3] को लेविशम, लंदन[4] में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से घाना के निवासी थे।[5] नौ साल की उम्र में दक्षिण-पूर्व लंदन की टीम हिलीफील्डर्स के लिए खेलते हुए चयनित होने के बाद उन्होंने चेल्सी के साथ अपना करियर शुरू किया। उन्हें 2015 में चेल्सी द्वारा क्लब से रिलीज़ किया गया था।[6]

क्लब करियर[संपादित करें]

आर्सेनल[संपादित करें]

चेल्सी छोड़ने के बाद एनेकेतिया आर्सेनल अकादमी में शामिल हो गए और युवा स्तर पर क्लब के लिए खेलते रहे। 2016-17 सीज़न के दौरान एनेकेतिया ने अंडर-18 टीम के लिए 16 मैचों में 15 गोल किए। उन्होंने क्लब की अंडर-23 टीम के लिए 26 मैचों में 12 गोल किए। उस सीज़न के बाद एनकेतिया को आर्सेन वेंजर द्वारा ऑस्ट्रेलिया और चीन की प्री-सीज़न यात्रा के लिए जाने वाली टीम में बुलाया गया।

28 सितंबर 2017 को एनकेतिया को बेट बोरिसोव फुटबॉल क्लब के खिलाफ आर्सेनल के यूईएफए यूरोपा लीग मैच के टीम में शामिल किया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Premier League clubs publish 2019/20 retained lists". Premier League. 26 जून 2020. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  2. "Eddie Nketiah". Arsenal F.C. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  3. "Edward Nketiah: Overview". ESPN. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  4. "Eddie Nketiah: Profile". worldfootball.net. HEIM:SPIEL. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  5. "Official: Ghana initiates move to lure Arsenal's Nketiah away from England". Goal. FootballCo Media. 13 August 2020. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  6. जैकब, ग्रे (26 अक्टूबर 2017). "Arsenal's Eddie Nketiah let go by Chelsea for being too small". The Times. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]