सामग्री पर जाएँ

एकिडना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एकिडना
Echidna
पश्चिमी दीर्घचोंच एकिडना
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी (Chordata)
वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
अध:वर्ग: ऑस्ट्रेलोस्फ़ेनाइडा (Australosphenida)
गण: मोनोट्रीमाटा (Monotremata)
उपगण: टैकीग्लोसा (Tachyglossa)
कुल: टैकीग्लोसिडाए (Tachyglossidae)
गिल, १८७२
जातियाँ
  • वंश टैकीग्लोसस (Tachyglossus)
  • वंश ज़ेग्लोसस (Zaglossus
    • सर डेविड दीर्घचोंच एकिडना (Z. attenboroughi)
    • पश्चिमी दीर्घचोंच एकिडना (Z. bruijnii)
    • पूर्वी दीर्घचोंच एकिडना (Z. bartoni)
    • ज़ेग्लोसस हैकेटाए† (Z. hacketti)
    • ज़ेग्लोसस रोबस्टस† (Z. robustus)
  • वंश † मेगालिबग्विलिया (Megalibgwilia)
    • मेगालिबग्विलिया रामसायी† (M. ramsayi)
    • मेगालिबग्विलिया रोबस्टा† (M. robusta)

एकिडना (Echidna) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी में रहने वाले मोनोट्रीम गण के प्राणी हैं। इनकी चार ज्ञात जातियाँ हैं, और इनके अलावा केवल एक प्लैटीपुस की जाति ही मोनोट्रीम गण की पाँच अस्तित्ववान जातियाँ हैं। पूरे स्तनधारी वर्ग में केवल यह पाँच ही हैं जो अण्डे देते हैं। चारों एकिडना जातियाँ टैकीग्लोसिडाए (Tachyglossidae) नामक कुल में सम्मिलित हैं।[1]

क्रमविकास (इवोल्यूशन) की दृष्टि से एकिडना की उत्पत्ति लगभग २ से ५ करोड़ वर्ष पूर्व एक प्लैटीपुस-जैसी पूर्वज जाति से हुई। वह जाति तो जलीय थी लेकिन एकिडना जातियों में भूमि पर जीवन बसर करने के लिए अनुकूलन विकसित हो गया।[2]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Augee, Michael; Gooden, Brett; Musser, Anne (2006). Echidna : extraordinary egg-laying mammal (PDF) (2nd ed.). CSIRO. p. 3. ISBN 978-0-643-09204-4. मूल से (PDF) से 12 अप्रैल 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 24 मार्च 2017.
  2. Phillips, MJ; Bennett, TH; Lee, MS (October 2009). "Molecules, morphology, and ecology indicate a recent, amphibious ancestry for echidnas". Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A. 106 (40): 17089–94. डीओआई:10.1073/pnas.0904649106. पीएमसी 2761324. पीएमआईडी 19805098.