सामग्री पर जाएँ

एकल उन्मूलन टूर्नामेंट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

एकल उन्मूलन नॉकाउट (single-elimination knockout) अथवा खेलबंदी गोल प्रतियोगिता अथवा अचानक खेलबंदी प्रतियोगिता (sudden-death tournament) खेल प्रतियोगिताओं में अपनायी जाने वाली विलोपन/निरसन विधि है। इस विधि में एक मैच हारते ही वो टीम/खिलाड़ी प्रतियोगिता से बाहर हो जाती है। प्रत्येक विजेता (टीम) अगले दौर में एक अन्य खिलाड़ी (टीम) के साथ खेलता है और यह क्रम तब तक चलता रहता है जब तक की प्रतियोगिता का अन्तिम मैच खेला जाता है। सभी मैच जीतने वाला खिलाड़ी (टीम) प्रतियोगिता का विजेता घोषित होता है। कुछ मैच एकल या विभिन्न तरह के हो सकते हैं, यूरोपीय खेलों में दो-पारी खेल या उत्तर अमेरिकी प्रो स्पोर्ट्स में शृंखला का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप इसके उदाहरण हैं। हारने वाले प्रतियोगी को हारने के पश्चात् या तो आगे कोई मैच खेलने को नहीं मिलता या फिर अन्य हारने वालों के खिलाफ "सांत्वना" या 'वर्गीकरण" मैंचों में भाग ले सकते हैं; उदाहरण के लिए सेमीफायनल में हारने वाले खिलाड़ियों (टीमों) के मध्य तीसरे स्थान के लिए एक मैच करवाया जाता है। शूटआउट पोकर प्रतियोगिता में प्रत्येक टेबल पर दो से अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में शामिल होते हैं और कभी-कभी एक से अधिक खिलाड़ी अगले दौर में पहुँच जाते हैं। कुछ प्रतियोगितायें पूरी तरह से खेलबंदी प्रतियोगिता प्रणाली के साथ आयोजित की जाती हैं। अन्य में कई चरण होते हैं और उनमें अन्तिम चरण खेलबंदी के रूप में होता है जिसे अक्सर प्लेऑफ़्स कहा जाता है।[1]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. विलियम्स, वर्जिनिया वैसीलेवस्का (2016), प्रोकैशिया, एरियल डी॰; ब्रैंडिट, फेलिक्स; लैंग, जेरोमी; एंड्रिस, उली (eds.), "Knockout Tournaments", कंप्युटेशनल सोशल चॉइस की हैंडबुक, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, pp. 453–474, ISBN 978-1-107-44698-4, अभिगमन तिथि: 2025-07-11