एंज़ो फर्नांडीज़
|
2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के साथ फर्नांडीज | |||
| व्यक्तिगत विवरण | |||
|---|---|---|---|
| नाम | एंज़ो जेरेमियास फर्नांडीज़[1] | ||
| जन्म तिथि | 17 जनवरी 2001 | ||
| जन्म स्थान | ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना | ||
| कद | 1.78 मीटर[2] | ||
| खेलने की स्थिति | मिडफील्डर[3] | ||
| क्लब का विवरण | |||
| वर्तमान क्लब | चेल्सी | ||
| नम्बर | 5 | ||
| युवा क्लब | |||
| 2007-2019 | रिवर प्लेट | ||
| वरिष्ठ क्लब | |||
| वर्ष | क्लब | खेल | (गोल) |
| 2019-2022 | रिवर प्लेट | 40 | (10) |
| 2022-2023 | एस एल बेनफिका | 17 | (1) |
| 2020-2021 | → डेफेंसा इ जस्टीसीआ | 13 | (0) |
| 2023- | चेल्सी | 104 | (16) |
| राष्ट्रीय टीम | |||
| 2019 | अर्जेंटीना U18 | 2 | (0) |
| 2022- | अर्जेंटीना | 38 | (5) |
| |||
एंज़ो फर्नांडीज़ (अंग्रेज़ी: Enzo Fernández) अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलते हैं।
फर्नांडीज़ ने 2019 में क्लब तीम के लिए अपनी पहली शुरुआत रिवर प्लेट के अकादमी स्नातक के रूप में की। रिवर प्लेट क्लब में फर्नांडीज़ ने खुद को एक अभिन्न खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया और 2021 में अर्जेंटीना प्राइमेरा डिवीजन जीता। 2022 में वह पुर्तगाली प्रिमेइरा लीगा टीम एस एल बेनफिका में शामिल हो गए। बेनफिका के लिए केवल छह महीने खेलने के बाद उन्हें जनवरी 2023 में ब्रिटिश-रिकॉर्ड ट्रांसफर शुल्क पर प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी द्वारा खरीदा गया।
अर्जेंटीना के लिए सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने से पहले फर्नांडीज़ ने अंडर-18 स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2022 फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया और अपने देश को तीसरा खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के कारण उन्हें टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्लब करियर
[संपादित करें]रिवर प्लेट
[संपादित करें]सैन मार्टिन, ब्यूनस आयर्स में राउल और मार्टा के घर में जन्मे फर्नांडीज के चार भाई हैं। रिवर प्लेट में शामिल होने से पहले फर्नांडीज़ क्लब ला रेकोवा नामक एक स्थानीय टीम के लिए खेलते थे।[4][5]
बेनफिका
[संपादित करें]23 जून 2022 को रिवर प्लेट ने प्रिमेइरा लीगा टीम बेनफिका के साथ फर्नांडीज के 75% आर्थिक अधिकारों के लिए €1 करोड़ शुल्क पर समझौता किया।
चेल्सी
[संपादित करें]31 जनवरी 2023 को बेनफिका से अंतिम समझौता होने के बाद चेल्सी ने फर्नांडीज के साथ £10.7 करोड़ का अनुबंध किया। उन्होंने साढ़े आठ साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जो 2031 तक वैध है।[6]
उन्होंने 3 फरवरी को फुलहम के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ हुए घरेलू मैच में प्रीमियर लीग में डेब्यू किया।[7] एंज़ो ने 3 दिसंबर को ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ 3-2 से घरेलू जीत में दो गोल दागके प्रीमियर लीग में अपने पहले गोल किए।[8] वह 2025 फीफा क्लब वर्ल्ड कप फाइनल में PSG के खिलाफ चेल्सी की 3-0 की जीत में स्टार्टिंग लाइनअप में थे।[9]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "FIFA World Cup Qatar 2022 – Squad list: Argentina (ARG)" (PDF). फीफा. 15 नवंबर 2022. p. 1. अभिगमन तिथि: 29 जून 2023.
- ↑ "ई. फर्नांडीज़". सॉकरवे. अभिगमन तिथि: 29 जून 2023.
- ↑ "एंज़ो फर्नांडीज़". वर्ल्डफुटबॉल. अभिगमन तिथि: 29 जून 2023.
- ↑ Sargazazu, Rubén. "Enzo Fernández: 'En River tenés que tener una actitud mental ganadora'". River Plate. अभिगमन तिथि: 1 November 2020.
- ↑ Uria, Maximiliano (26 September 2020). "Enzo Fernández, el juvenil de River que brilla en la Copa Libertadores para Defensa y Justicia". Clarín. अभिगमन तिथि: 1 November 2020.
- ↑ "Chelsea transfer news: Fernandez transfers to Chelsea". www.chelseafc.com (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2023-02-03.
- ↑ "Chelsea's attacking woe vs. Fulham overshadows bright debut by record signee Enzo Fernandez". ESPN.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 2023-02-03. अभिगमन तिथि: 2026-01-26.
- ↑ "Match report: Chelsea 3 Brighton 2". www.chelseafc.com (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-01-26.
- ↑ "Chelsea win FIFA Club World Cup with victory over PSG - as Donald Trump presents trophy". Sky News (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-01-26.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Enzo Fernández से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- प्रोफाइल चेल्सी एफ.सी. की वेबसाइट पर