उरुग्वे नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

उरुग्वे नदी (स्पेन: Río Uruguay, स्पेनिश उच्चारण: [uɾuˈɣwai]; पुर्तगाली: Rio Uruguai, पुर्तगाली उच्चारण: [uɾuˈɡwaj]) दक्षिण अमेरिका में बहने वाली एक नदी है।[उद्धरण चाहिए] यह उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है और ब्राजील, अर्जेंटीना और उरुग्वे की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के कुछ हिस्सों का निर्माण करते हुए, अर्जेंटीना के ला मेसोपोटामिया के कुछ प्रान्तों को अन्य दो देशों से अलग करती है।[उद्धरण चाहिए] ब्राजील में यह सांता कैटरीना और रियो ग्रांडे डो सुल राज्यों के मध्य में बहती है; वहीं अर्जेंटीना में मिशिनेस, कोरिएँटेस और एंट्रे रिओस प्रान्तों की पूर्वी सीमा को बनाती है और उरुग्वे में अर्तिगास, साल्टो, पेयसांडु और कोलोनिया हिस्सों की दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करती है।[उद्धरण चाहिए]

यह नदी 1,838 किलोमीटर लम्बी है और ब्राजील में सेरा डॉ मार से शुरू होती है।[उद्धरण चाहिए] यह नदी अपने सफ़र में पाँच अन्तर्राष्ट्रीय पुलों को पार करती है। उरुग्वे नदी, पराना नदी के साथ मिल कर रिओ दे ला प्लाता नदी के मुहाने का निर्माण करते हुए अटलांटिक समुद्र में मिल जाती है।[उद्धरण चाहिए]