ईयू (गायिका)
ईयू | |
---|---|
![]() 2022 में ईयू | |
जन्म |
ली जी-यून 16 मई 1993 सॉङ्गजेयोङ्ग-डॉङ्ग, सियोल, दक्षिण कोरिया |
पेशा |
|
हस्ताक्षर |
ईयू(कोरियाई: 아이유) का वास्तविक नाम ली जी-यून (कोरियाई: 이지은; जन्म 16 मई, 1993)[1]) है। वे दक्षिण कोरियाई गायिका, गीतकार, संगीतकार और अभिनेत्री हैं।
आरंभिक जीवन
[संपादित करें]उन्होंने 2007 में एक प्रशिक्षु के रूप में लोएन एंटरटेनमेंट (अब ककओ एंटरटेनमेंट) के साथ शुरुआत की। उन्होंने गायिकी की शुरुआत पंद्रह साल की उम्र में अपने पहले विस्तृत नाटक (ईपी) लॉस्ट एंड फाउंड (2008) से की थी। 2010 में उनका एकल एल्बम "गुड डे" (कोरियाई: 좋은 날) रिलीज़ हुआ। गुड डे दक्षिण कोरिया के गाओं डिजिटल चार्ट के शीर्ष पर लगातार पाँच सप्ताह तक रहा। वर्ष 2019 में इसे बिलबोर्ड की "2010 के 100 महानतम के-पॉप गाने" की सूची में नंबर एक स्थान दिया गया। उसके बाद ग्रोइंग अप और ईयू...इएम एल्बम आया जिससे उन्हें काफ़ी सफलता मिली।[2]
व्यावसायिक सफलता
[संपादित करें]इयू ने 2011 में आए अपने एल्बम-रियल+ और लास्ट फैंटेसी की सफलता के साथ खुद को अपने मूल देश के संगीत चार्ट पर स्वयं को शीर्ष पर स्थापित कर लिया। उनकी छवि कोरिया की "छोटी बहन" के रूप में बन गई।.[3][4] वर्ष 2011 में उन्होंने "होल्ड माई हैंड" नाम से गीत भी लिखा। वह गीत टेलीविजन शृंखला द ग्रेटेस्ट लव के लिए लिखा गया था। ईयू का तीसरा स्टूडियो एल्बम मॉडर्न टाइम्स (2013) अधिक परिपक्व संगीत शैली में आया जिससे उनकी छवि को समाज के सामने और अधिक निखार दिया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ""열애설 생길만하네" 아이유의 여자 연예인 '1위' 재산 수준". GY News (in कोरियाई). October 30, 2022. Retrieved 25 नवंबर 2022.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ बिलबोर्ड स्टाफ (25 नवंबर 2019). "द 100 ग्रेटेस्ट के-पॉप सॉङ्ग्स ञफड द 2010स: स्टाफ लिस्ट". बिलबोर्ड (मैग्ज़ीन) (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 3 जून 2020. Retrieved 26 नवंबर 2019.
{{cite magazine}}
: Check date values in:|access-date=
and|date=
(help) - ↑ बेंजामिन, जेफ्फ (17 सितंबर 2012). "ईयू: 21 अंडर 21 (2012)". बिलबोर्ड. Archived from the original on 5 नवंबर 2013. Retrieved 8 नवंबर 2015.
{{cite magazine}}
: Check date values in:|access-date=
and|archive-date=
(help) - ↑ ओक, जेसिका (9 अक्तूबर 2013). "ईयू एक्यूड्स मैच्यॉरिटी ऑन न्यू एलपी 'मॉडर्न टाइम्स'". बिलबोर्ड. Archived from the original on 10 अक्तूबर 2013. Retrieved 2 जनवरी 2016.
{{cite magazine}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help)