सामग्री पर जाएँ

इण्डोनेशियाई रुपिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इण्डोनेशियाई रुपिया
Rupiah Indonesia
इंडोनेशियाई रुपिया के बैंकनोट
ISO 4217
कोडIDR (संख्यात्मक: 360)
उप इकाई0.1
इकाई
बहुवचनमुद्रा की भाषा में बहुवचन नहीं है।
चिह्नRp
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1100सेन
बैंकनोट
प्रायः उपयोगितRp1,000, Rp2,000, Rp5,000, Rp10,000, Rp20,000, Rp50,000, Rp100,000
दुर्लभतः उपयोगितRp75,000 (स्मरणीय)
सिक्के
प्रायः उपयोगितRp500, Rp1000
दुर्लभतः उपयोगितRp50, Rp100, Rp200 [1]
जनसांख्यिकी
आधिकारिक उपयोगकर्ता(एँ) इंडोनेशिया
अनाधिकारिक उपयोगकर्ता(एँ) पूर्व तिमोर[2][3]
जारी
केंद्रीय बैंकबैंक इंडोनेशिया
जालस्थलwww.bi.go.id/en/
मुद्रकपेरुम पेरुरी
जालस्थलwww.peruri.co.id
टकसालपेरुम पेरुरी
जालस्थलwww.peruri.co.id
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति2.61% (2023)
स्रोतwww.bps.go.id/id/pressrelease/2024/01/02/2299/inflasi-year-on-year--y-on-y--pada-desember-2023-sebesar-2-61-persen--inflasi-tertinggi-terjadi-di-sumenep-sebesar-5-08-persen-.html
ढंगCPI

इंडोनेशियाई रुपिया (इंडोनेशियाई: Rupiah; चिह्न: Rp; कोड: IDR) इण्डोनेशिया की आधिकारिक मुद्रा है। इसका आईएसओ ४२१७ कोड IDR है तथा इसे बैंक इण्डोनेशिया द्वारा जारी किया जाता है। रुपिया एक भारतीय शब्द है जो कि संस्कृत भाषा के रूप्यकम् शब्द से लिया गया है। इण्डोनेशियाई लोग अनौपचारिक रूप से रुपिया के लिये "पेराक" शब्द का भी उपयोग करते हैं, जिसका अर्थ इण्डोनेशियाई भाषा में चाँदी होता है। एक इण्डोनेशियाई रुपिया १०० सेन में विभाजित होता है, मगर मँहगाई बढ़ने के कारण बैंक इण्डोनेशिया ने सारे सेन के नोट व सिक्के बंद कर दिये हैं।

वर्तमान वैध मुद्रा

[संपादित करें]

वर्तमान में रुपिया में १०० से १००० तक के सिक्के (१ का सिक्का आधिकारिक रूप से तो प्रचलन में है किन्तु मूल्यहीन होने के कारण प्रचलन में नहीं है) तथा १००० से १,००,००० तक के नोट प्रचलन में हैं। जनवरी २०१८ के अनुसार US$1 के समतुल्य लगभग १३,४०० रुपिया है। इस प्रकार से सबसे बड़ा इण्डोनेशियाई नोट लगभग US$7.45 मूल्य का है।

सिक्कें

[संपादित करें]

वर्तमान में १९९१ से २०१० के मध्य मुद्रित एल्युमिनियम, कांस्य तथा निकल के सिक्के प्रचलन में हैं। ये सिक्के ५०, १००, २००, ५००, तथा १००० रुपियों के हैं। १०० रुपिया से नीचे के सिक्के कम मूल्य के कारण धीरे-धीरे बाज़ार से गायब हो गये हैं।[4]

इण्डोनेशियाई रुपिया के सिक्के[5]
चित्र मूल्य श्रेणी व्यास मोटाई वजन पदार्थ अग्र-भाग पश्च-भाग उपलब्धता
Rp 50199920 mm2 mm1.36 gएल्युमिनियमगरुण पंकासिलाओरिएल bird and coin valueअत्यंत निम्न
Rp 100199923 mm2 mm1.79 gपाम काकातुआ पक्षी तथा सिक्के का मूल्यउच्च
Rp 200200325 mm2.3 mm2.38 gबाली मैना पक्षी तथा सिक्के का मूल्य
Rp 500199124 mm1.8 mm5.29 gएल्युमिनियम कांस्यचमेली flower and coin valueनिम्न
19971.83 mm5.34 gनिम्न
200327 mm2.5 mm3.1 gएल्युमिनियमउच्च
Rp 1,000199326 mm2 mm8.6 gद्विधातु, निकल तथा एल्युमिनियम कांस्यताड़ वृक्ष तथा सिक्के का मूल्यअत्यंत निम्न
201024.15 mm1.6 mm4.5 gनिकल चढ़ाया हुआ इस्पातगरुण पंकासिला तथा सिक्के का मूल्यअंगक्लुंग तथा गेदुंग सातेउच्च

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Pengamat Minta BI Hilangkan Uang Logam Pecahan Rp 200 dan Rp 100". 18 September 2016. अभिगमन तिथि: 2023-10-11.
  2. "Explaining the New Currency of East Timor" (PDF). UNTAET. February 2000. 31 March 2019 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 2022-04-27.
  3. Idris, Muhammad (2021-08-15). "22 Tahun Pisah dari RI, Mengapa Timor Leste Setia Gunakan Dollar AS?" (इंडोनेशियाई भाषा में). Kompas. 13 May 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2022-04-27.
  4. Bank to redenominate rupiah Archived 2010-08-07 at the वेबैक मशीन
  5. Instrumen Tunai। बैंक इण्डोनेशिया

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]