सामग्री पर जाएँ

अल्फ़ा ग्रुईस तारा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सारस तारामंडल जिसमें अल्फ़ा ग्रुईस 'α' द्वारा नामांकित तारा है

अल्फ़ा ग्रुईस, जिसके बायर नामांकन में भी यही नाम (α Gru या α Gruis) दर्ज है, आकाश में सारस तारामंडल में स्थित एक उपदानव तारा है।[1] यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ३२वाँ सब से रोशन तारा है। अल्फ़ा ग्रुईस हमसे १०१ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.७४ है।

अन्य भाषाओं में

[संपादित करें]

अल्फ़ा ग्रुईस को अंग्रेज़ी में "ऑलनेअर" (Alnair) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अन-नाईर" (ur) से लिया गया है जिसका अर्थ "रोशन वाला" है।

अल्फ़ा ग्रुईस एक B7 IV श्रेणी का उपदानव तारा है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की ३८० गुना है और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ३.६ गुना है। इसका सतही तापमान १३,५०० कैल्विन अनुमानित किया गया है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. John Scalzi. "Rough Guide to the Universe". Penguin, 2008. ISBN 9781405383707.