सामग्री पर जाएँ

अर्जेंटीनो झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अर्जेंटीनो झील
स्थानलागो अर्जेंटीना विभाग, सैन्ता क्रुज प्रान्त, अर्जेन्टीना
निर्देशांक50°13′S 72°25′W / 50.217°S 72.417°W / -50.217; -72.417
मुख्य बहिर्वाहसांता क्रूज़ नदी
जलसम्भर17,000 kमी2 (1.8×1011 वर्ग फुट)
द्रोणी देशअर्जेन्टीना
सतही क्षेत्रफल1,415 kमी2 (1.523×1010 वर्ग फुट)[1]
औसत गहराई150 मी॰ (490 फीट)
अधिकतम गहराई500 मी॰ (1,600 फीट)
जल आयतन219.9 kमी3 (7.77×1012 घन फुट)
सतही ऊँचाई187 मी॰ (614 फीट)
बस्तियाँएल कैलाफेट

अर्जेंटीनो झील, अर्जेंटीना के सांता क्रूज़ प्रांत में स्थित ताज़े जल की एक झील है, इसका निर्देशांक 50°2′S 72°4′W / 50.033°S 72.067°W / -50.033; -72.067 है। यह अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है, जिसकी सतह का क्षेत्रफल 1,415 किमी2 (546 वर्ग मील) (अधिकतम चौड़ाई: 20 मील (32 किमी)) है। इसकी औसत गहराई 150 मीटर (492 फीट), और अधिकतम गहराई 500 मीटर (1,640 फीट) है।

झील कई हिमनदों (ग्लेशियर) के साथ एक परिदृश्य में लॉस ग्लेशियर नेशनल पार्क के भीतर स्थित है और कई हिमनद पिघल कर नदियों के माध्यम से झील में मिलते है, झील वेदमा का जल ला लियोना नदी के माध्यम से आता है, और कई पहाड़ी धाराएं भी आकर झील में सम्मलित होती है। इसकी जल निकासी बेसिन 17,000 किमी2 (6,564 वर्ग मील) से अधिक है। अर्जेंटीनो झील, सांताक्रूज़ नदी के माध्यम से अटलांटिक महासागर में जा मिलता हैं।

ग्लेशियर, तटीय शहर एल कैलाफेट और झील अपने आप में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। मछली पकड़ने के लिए विशेष रूप से झील पसन्द की जाती है।

लागो अर्जेंटिनो के नाम से एक हवाई अड्डा भी था जो कि 2000 तक कार्यरत था। यह हवाई अड्डा वर्तमान में बंद है, और इसके रनवे को शहर की सड़क प्रणाली में शामिल किया गया था। इसे कॉमनडेंट आर्मंडो टोला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बदल दिया गया है, जो कई दैनिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ एल कैलाफेट और लागो अर्जेंटीना शहर में कार्य करता है।

अर्जेंटीनो झील की जलवायु ठंडी (कोप्पन वर्गीकरण) है।[2] यहां का न्युनतम औसत तापमान 2.6 सेल्सियस रहता है जहाँ मई से अगस्त महिना सबसे ठंडा होता है जहाँ तापमान माइनस में चला जाता है।[3] यहां का अधिकतम औसत तापमान 12.5 सेल्सियस रहता है जहाँ दिसम्बर से मार्च महिना सबसे गर्म होता है।[4] वैसे तो वर्ष साल भर होते रहती लेकिन सबसे अधिक वर्षा ठंड के मौसम में बर्फवारी के रूप में होती है। औसतन वार्षिक वर्षण 123.3 मिमी रहती है।

चित्र दीर्घा

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Principales lagos de la república Argentina". ign.gob.ar. Instituto Geográfico Nacional (IGN). 2015. मूल से से 27 अगस्त 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2015-10-03.
  2. "Statistical Data (1981–1990)" (Spanish भाषा में). National Meteorological Service of Argentina. मूल से से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: August 14, 2012.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "Lago Argentino Climate Normals 1961–1990". National Oceanic and Atmospheric Administration. अभिगमन तिथि: February 19, 2014.
  4. "Provincia de Santa Cruz - Clima Y Meteorologia: Datos Meteorologicos Y Pluviometicos" (Spanish भाषा में). Secretaria de Mineria de la Nacion (Argentina). मूल से से January 19, 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: April 12, 2013.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]