अगाटा कोर्नहौसर डूडा
अगाता कोर्नहाउजर दूदा | |
---|---|
![]() | |
पोलैंड की प्रथम महिला
| |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 6 अगस्त 2015 | |
राष्ट्रपति | एंड्रेज डूडा |
पूर्वा धिकारी | अन्ना कोमोरोस्का |
जन्म | 2 अप्रैल 1972 क्रकाउ,पोलैंड |
जन्म का नाम | अगाता कोर्नहाउजर |
राजनीतिक दल | लॉ एंड जस्टिस |
जीवन संगी | एंड्रेज डूडा (वि॰ 1994) |
बच्चे | किंगा |
निवास | प्रेसिडेंशियल पैलेस |
शैक्षिक सम्बद्धता | जगियेलोनियन यूनिवर्सिटी |
पुरस्कार/सम्मान | ![]() ![]() ![]() ![]() ![]() |
अगाता कोर्नहाउजर दूदा (Agata Kornhauser-Duda; जन्म 2 अप्रैल 1972) पोलिश की एक पूर्व शिक्षक और वर्तमान में पोलैंड की प्रथम महिला (राष्ट्राध्यक्ष की पत्नी) हैं। उनका विवाह पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा से हुआ है।
पृष्ठभूमि और परिवार
[संपादित करें]कोर्नहाउजर का जन्म क्रकाउ में हुआ। उनके पिता जूलियन कोर्नहाउजर यहूदी मूल के पोलिश लेखक, साहित्यिक आलोचक और अनुवादक हैं[1][2] और उनकी माँ एलिजा वोज्ना पोलिश की भाषाशास्त्री है। उनके भाई का नाम जैकब है जो एक कवि और अनुवादक है।[3]
21 दिसंबर 1994 को उनकी शादी एंड्रेज डूडा से हुई। सन् 1995 में उनकी बेटी किंगा का जन्म हुआ जो विधि (कानून) की छात्रा है।[4]
पेशेवर करियर
[संपादित करें]वह क्रकाउ के जॉन III सोबिस्की हाई स्कूल में जर्मन भाषा की शिक्षिका रही,[5] उन्होंने यहाँ सन् 1998 से शिक्षण कार्य आरम्भ किया है। उन्हें एक निष्पक्ष और समर्पित शिक्षिका के रूप में वर्णित किया गया है। राष्ट्रपति अभियान के दौरान उन्होंने स्कूल वर्ष के अंत तक अपने छात्रों के साथ रहने की कसम खाते हुए केवल एक दिन की छुट्टी ली थी।[6] उनके पति भी इस विद्यालय से जुड़े रहे हैं लेकिन उन्होंने स्वयं इसके प्रतिद्वंद्वी बार्टोलोमिएज नोवोडवोर्स्की हाई स्कूल में पढ़ाई की।[7] उन्होंने जगियेलोनियन विश्वविद्यालय में होर्स्ट बिएनेक के टेट्रालॉजी पर अपना शोध प्रबंध लिखा,[8] जहां उनकी और उनके पति की मुलाकात हुई थी।[9]
पोलैंड की प्रथम महिला
[संपादित करें]6 अगस्त 2015 को जब उनके पति राष्ट्रपति बने तब वह पोलैंड की प्रथम महिला बनीं। 24 मई 2015 को आंद्रेज दूदा ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में 51.55% वोट हासिल करके जीत हासिल की जबकि उनके मौजूदा प्रतिद्वंद्वी ब्रोनिस्लाव कोमोरोव्स्की ने 48.45% वोट हासिल किए।[10] अभियान के दौरान उन्होंने पार्टी प्रसारणों में उपस्थित होकर अपने पति का समर्थन किया। राजनीतिक मान्यताओं के संदर्भ में उनके भाई का मानना है कि कोर्नहाउजर अपने पति एंड्रेज डूडा से अधिक उदार है।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Marek Bartosik, Andrzej Duda: spóźniony pociąg do polityki, Gazeta Krakowska, 2010-11-19 (पोलिश में)
- ↑ "on Been and Gone, poems by Julian Kornhauser, translated by Piotr Florczyk". ronslate.com. Retrieved 19 मार्च 2024.
- ↑ अ आ "Kim jest szwagier Andrzeja Dudy?". Fakty. Retrieved 19 मार्च 2024.
- ↑ ""Pierwsza córka" Kinga. W kampanii u boku ojca, chwaliła "energię, uczciwość i dobre serce"". टीवीएन 24.
- ↑ "Teachers".
- ↑ Wantuch, Dominika (25 May 2015). "Agata Kornhauser-Duda. Pierwsza Dama w stylu zachodnim". Gazeta Wyborcza. Retrieved 28 May 2015.
- ↑ "Rodzina Dudów: nowy prezydent jest zapalonym narciarzem i molem książkowym. Jego żona to wymagająca nauczycielka". TVP. Retrieved 26 May 2015.
- ↑ Kornhauser-Duda, Agata. "Andrzej to mój najlepszy przyjaciel" (PDF). Archived from the original (PDF) on 2015-05-05.
- ↑ "Agata Kornhauser-Duda, żona Andrzeja Dudy". Express Ilustrowany. Retrieved 28 May 2015.
- ↑ "PKW". pkw.gov.pl. Archived from the original on 2015-08-25. Retrieved 2015-05-27.