वावा (फुटबॉल खिलाड़ी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वावा
1958 में वावा
व्यक्तिगत विवरण
नाम एदवाल्दो इज़ीदिओ नेतो
जन्म तिथि 12 नवम्बर 1934
जन्म स्थान रेसीफी, ब्राज़ील
मृत्यु तिथि 19 जनवरी 2002(2002-01-19) (उम्र 67)
कद 1.74 मी॰ (5 फीट 8 12 इंच)
खेलने की स्थिति फॉरवर्ड
वरिष्ठ क्लब
वर्ष क्लब खेल (गोल)
1949–1950 Sport Recife
1951–1958 Vasco da Gama 456 (191)
1958–1961 Atlético Madrid 71 (31)
1961–1963 Palmeiras 142 (71)
1964–1967 América
1967–1968 Toros Neza
1968 San Diego Toros 28 (5)
1969 Portuguesa
राष्ट्रीय टीम
1955–1964 ब्राज़ील 20 (15)
टीम प्रबंधक
1971–1972 Córdoba
1974–1975 Córdoba
1977–1978 Granada
1984–1985 Al Rayyan
  • केवल घरेलू लीग में वरिष्ठ क्लब उपस्थिति और किए गए गोलों की संख्या .

एदवाल्दो इज़ीदिओ नेतो जो वावा के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है, ( जन्म: 12 नवंबर, 1934 - मृत्यु: 19 जनवरी, 2002) ब्राजील के एक फुटबॉल खिलाड़ी थे और जिन्हें उनकी पीढी के कुछ सबसे अच्छे स्ट्राइकरों (प्रहारकों) में गिना जाता है। वावा का उपनाम "Peito de Aço" (लोहे का सीना) था। वावा ने ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के अलावा ब्राजील, स्पेन और मैक्सिको के विभिन्न क्लबों के लिए फुटबॉल खेला था।

वावा ने दो फुटबॉल विश्व कप (1958 और 1962) में ब्राजील के लिए खेला था, और दोनों में ही ब्राजील विश्व विजेता बना था। वावा ने इन दोनों विश्व कप में क्रमश: 5 और 4 गोल किए थे। उन्होंने दोनों विश्व कप के फाइनल मुकाबलों में गोल किए। वावा के अतिरिक्त यह उपलब्धि अभी तक केवल तीन अन्य फुटबॉल खिलाडियों पेले, पॉल ब्रेइटनर और ज़िनेदिन जिदेन ने हासिल की है।

सन्दर्भ[संपादित करें]