महिला निःसंतानता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महिला अनुर्वरता
Cumulative percentage and average age for women reaching subfertility, sterility, irregular menstruation and menopause.[1]
विशेषज्ञता क्षेत्रस्त्रीरोगविज्ञान

संतान सुख संसार का सबसे बड़ा सुख माना गया है, बिना संतान के जीवन का कोई मायने ही नही होता है। हर दंपत्ति का यही सपना होता है की उसका भी एक हस्ता-खेलता परिवार हो और उसके आंगन में भी बच्चों की किलकारियाँ गूँजे।

परंतु कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते कुछ दंपत्ति इस सुख से दूर रह जाते है। जिसकी मुख्य वजह होती है निःसंतानता (बांझपन-इन्फर्टिलिटी) । निःसंतानता को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।

सामान्य भाषा में निःसंतानता को समझे तो इसका मतलब होता है, एक साल तक कोशिश करने के बावजूद बच्चे पैदा करने में असमर्थ होना। इस तरह की समस्या महिला तथा पुरुष दोनो को हो सकती है।जाँच की दौरान यदि किसी महिला में कोई समस्या पाई जाती है तो उसे महिला निःसंतानता (Female infertility) या बांझपन कहते है। यदि यह समस्या पुरुषों को होती है तो उसे पुरुष निःसंतानता या बांझपन कहते है।

महिला निःसंतानता या महिला बांझपन[संपादित करें]

महिला निःसंतानता उम्र, शारीरिक समस्याओं, हार्मोन की समस्याओं और जीवन शैली या पर्यावरणीय कारकों के परिणामस्वरूप हो सकती है। भारत में निःसंतानता की समस्या ने एक गंभारी रुप धारण कर लिया है जोकि एक सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है।

अब हर कोई शहर की ओर अपना रुख कर रहा है और आधुनिक सुख-सुविधाओं की चाह भी रख रहा है। लेकिन शहरी जीवन में इतनी अधिक भागदौड़ है कि इससे जीवन शैली बहुत ही ज्यादा प्रभावित हो रही है। जिसके परिणाम स्वरूप निःसंतानता (इन्फर्टिलिटी यानी बांझपन) जैसी कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।

महिलाओं में बांझपन के अधिकांश मामलों में अंडे के उत्पादन में समस्या आती है। आकड़ों की माने तो भारत की पूरी आबादी में से 14% प्रतिशत दंपत्ति निःसंतानता का शिकार है।

महिला बांझपन (निःसंतानता) के लक्षण[संपादित करें]

यदि महिलाओं में अनियमित माहवारी, पीरियड्स के दौरान दर्द एवं अन्य महिला प्रजनन संबंधी समस्याएं आती है तो महिलाएं निःसंतानता का शिकार हो सकती है। जिसे महिला निःसंतानता के नाम से जानते है।

यदि महिलाओं में अनियमित माहवारी, पीरियड्स के दौरान दर्द एवं अन्य महिला प्रजनन संबंधी समस्याएं आती है तो महिलाएं निःसंतानता का शिकार हो सकती है। जिसे महिला निःसंतानता के नाम से जानते है।

  • अनियमित पीरियड्स – Irregular periods
  • पीरियड्स के दौरान दर्द – Periods pain
  • पीरियड्स न होना – Missed or late periods

महिलाओं में बांझपन (निःसंतानता) के कारण[संपादित करें]

  1. फैलोपियन ट्यूबल ब्लॉकेज (Fallopian tubal blockage)
  2. हाइड्रोसाल्पिनक्स (Hydrosalpinx)
  3. एंडोमेट्रिओसिस (Endometriosis)
  4. पीसीओए/पीसीओडी(PCOS/PCOD)
  5. यूट्रस में टीबी (TB in uterus)
  6. फाइब्रॉएड (Uterine fibroids)
  7. एक्‍टोपिक प्रेग्‍नेंसी (ectopic pregnancy)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. te Velde, E. R. (2002). "The variability of female reproductive ageing". Human Reproduction Update. 8 (2): 141–154. PMID 12099629. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 1355-4786. डीओआइ:10.1093/humupd/8.2.141.