शिप्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शिप्रा नदी मध्यप्रदेश की प्रमुख नदियों में एक है। इसके तट पर पुरातन नगरी उज्जैन स्थित है। इस नदी के तट पर प्रत्येक बारह वर्षों में कुंभ महापर्व, जो सिंहस्थ महापर्व के नाम से सुप्रसिद्ध है, का आयोजन होता है। इस नदी का उल्लेख अनेक पुराणों और प्राचीन साहित्य में मिलता है। महाकवि कालिदास ने अपनी काव्यकृति मेघदूत में इसका मनोहारी वर्णन किया है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक श्री महाकालेश्वर मंदिर और इक्यावन शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ इसी नदी के तट पर उज्जैन में स्थित हैं। शिप्रा उत्तरवाहिनी नदी है, जिसका चम्बल नदी से संगम आलोट के समीप शिपावरा नामक स्थान पर होता है।

यह इंदौर एवं देवास के मध्य शिप्रा या क्षिप्रा नामक स्थान से निकलती है। 196 कि० मी० की यात्रा करने के बाद चंबल मे मिल जाती है।