सदस्य:Vaishhh

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कासकामोर्रस[संपादित करें]

फिएस्ता दे कासकामोर्रस

फिएस्ता दे कासकामोर्रस एक त्यौहार है जो हर साल ६ सितंबर को स्पेन के गुआदिक्स और बाजा के शहरों में मनाया जाता है। दोनों कस्बे वरजिन दे ला पिएदाद की मूर्ति के कब्जे के लिए लड़ते है। २००६ में यह त्योहार स्पेन के राष्ट्रीय पर्यटक ब्याज का एक पर्व घोषित किया गया था। गुआदिक्स और बाजा ग्रेनेडा प्रांत के दो पड़ोसी, बहनें, और दुश्मन अंडालूसी कस्बे है।

इतिहास[संपादित करें]

गुआदिक्स के एक कार्यकर्ता कास्कामोरेस को बाजा की भूमि पर काम करते समय वरजिन दे ला पिएदाद की एक पवित्र छवि मिली। अपने गुआदिक्स देशवासियों द्वारा प्रोत्साहित होकर, उन्होंने पवित्र छवि को गुआदिक्स ले जाने का प्रयास किया। लेकिन आने से पहले बाजानियों ने इसे छीन लिया, क्योंकि यह एक पवित्र चोरी माना गया था। जब कासकामोर्रस गुआदिक्स खाली हाथ लौट आया तो देशवासी बहुत निराश हो गये। गुआदिक्स के निवासी उन लोगों का पीछा करने लगे जिन्हें वे अपनी निराशा के लिए जिम्मेदार मानते थे। अंत में, नायक और लोगों ने मेलबैक किया। वे दूसरे शहर के वरजिन की मूर्ति कि प्रार्थना करने लगे। तब से, उन घटनाओं को याद करते हुए, जो उन्हें एकजुट और विरोध करते हैं, बाजा और गुआदिक्स प्रत्येक वर्ष की गर्मियों में तीन दिनों के लिए फिएस्ता दे कासकामोर्रस का जश्न मनाते हैं।

जश्न की प्रक्रिया[संपादित करें]

हर साल ६ सितंबर को विशेष कपड़े पहने हुए एक जोकर, जिसे कासकामोर्रस बुलाया जाता है, ग्वादिक्स से बाजा तक अपना रास्ता बनाता हैं। उसका मुख्य उद्देश्य वरजिन दे ला पिएदाद की मूर्ति को ले जाना है। इस बीच, बाजा के निवासी रंग फेंक के उसे रोकने का प्रय्त्न करते है। ९ सितंबर को, यदि वह अपने उद्देश्य में असफल हो गया है और गुआदिक्स वरजिन दे ला पिएदाद की प्रतिमा के बिना लौटा, तो गुआदिक्स के लोग गुस्सा होकर उस पर रंग फेंक देते हैं। दो दौड़ के बीच वे कइ बार रुक्ता है। रास्ते पे वरजिन दे ला पिएदाद का झंडा लोगो के सरो के ऊपर लहराते हुए जाता है। रंग फेंकने के अलावा, इस फिएस्ता में एक और महत्वपूर्ण तत्व पानी है। इससे प्रतिभागियों को ताज़ा होने में मदद मिलती है।

नागरिकता[संपादित करें]

५०० से अधिक वर्षों बाद यह त्यौहार पहले से कहीं अधिक लोकप्रिय है। इस त्यौहार में लगभग १५ से २० हज़ार लोग हिस्सा लेते है। कासकामोर्रस बाजा फरीआ के पहले दिन का निशान लगाती हैं।

संदर्भ[संपादित करें]

https://en.wikipedia.org/wiki/Cascamorras

https://web.archive.org/web/20071105181858/http://www.typicallyspanish.com/news/publish/article_12284.shtml

https://web.archive.org/web/20081019041130/http://www.cascamorras.org/