रंगनाथ रामायण

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

श्री रंगनाथ रामायण (శ్రీ రంగనాథ రామాయణం) तेलुगु में रचित रामायण है। इसकी कथा वाल्मीकि रामायण के अनुरूप है। यद्यपि तेलुगु में ४० से अधिक रामायण हैं जो वाल्मीकि रामायण पर आधारित हैं, किन्तु इनमें से केवल चार में ही मूल महाकाव्य की सम्पूर्ण कथा कही गयी है। ये चार ये हैं- रंगनाथ रामायण, भास्कर रामायण, मोल्ल रामायण, और रामायण कल्पवृक्षम्।