आशिमा आनंद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ. आशिमा आनंद, वल्लभभाई पटेल छाती संस्थान में प्रमुख जांचकर्ता और प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी हैं। श्वसन चिकित्सा में उनकी विशेषज्ञता है।[1]

जीवनी[संपादित करें]

डॉ. आशिमा आनंद का जन्म २७ जुलाई १९५० को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली और श्रीनगर से अपनी पढ़ाई की। बाद में उन्होंने १९६९ में मिरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी में स्नातक कि और १९७१ में एमएससी की प्राणि विज्ञान से फिर उन्होंने १९७८ में दिल्ली विश्वविद्यालय में वल्लभभाई पटेल छाती संस्थान से पीएचडी पूरी की।

डॉ. आनंद शरीर विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।[2]

पुरस्कार[संपादित करें]

  • १९८२ में आईएनएसए युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • जे एल. नेहरू जन्म शताब्दी ओरेशन, २००४
  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद से पुरस्कार

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Profile". www.mirandahouse.ac.in. मूल से 6 अप्रैल 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-03-04.
  2. "Physical Research Laboratory (IN)" (PDF). मूल (PDF) से 27 फ़रवरी 2018 को पुरालेखित.