सेंटिनेल पर्वतमाला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सेंटिनेल पर्वतमाला
Sentinel Range
सेंटिनेल पर्वतमाला
उच्चतम बिंदु
शिखरविन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif)
ऊँचाई4,892 मी॰ (16,050 फीट)
निर्देशांक78°31′31.74″S 85°37′01.73″W / 78.5254833°S 85.6171472°W / -78.5254833; -85.6171472
माप और विस्तार
लंबाई185 कि॰मी॰ (115 मील) NNW-SSE
चौड़ाई48 कि॰मी॰ (30 मील)
भूगोल
पश्चिमी अंटार्कटिका में सेंटिनेल पर्वतमाला का स्थान
महाद्वीपअंटार्कटिका
राज्य/प्रांतएल्स्वर्थ धरती
निर्देशांक परास78°10′S 85°30′W / 78.167°S 85.500°W / -78.167; -85.500निर्देशांक: 78°10′S 85°30′W / 78.167°S 85.500°W / -78.167; -85.500
मातृ श्रेणीएल्स्वर्थ पहाड़ियाँ
सीमा निर्माणहेरिटेज पर्वतमाला(Heritage Range)

सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ellsworth Mountains Archived 2020-06-23 at the वेबैक मशीन". Geographic Names Information System. United States Geological Survey. Retrieved 2004-05-06.