राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार हिन्दी दिवस के दिन दिया जाता है। इस पुरस्कार योजना के तहत कुल 39 पुरस्कार दिये जाते हैं। इस पुरस्कार को किसी विभाग, मण्डल, समिति आदि को दिया जाता है। वे संस्था जो हिन्दी भाषा में अपने कार्यों को कर अच्छी प्रगति हासिल करती है, उसे यह पुरस्कार दिया जाता है।[1]

राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार - 2018[संपादित करें]

अंतरिक्ष विभाग को लगातार तीन वर्षों से सर्वोच्‍च राजभाषा कीर्ति पुरस्‍कार प्रदान किया जा रहा है, जो कि महामहिम राष्‍ट्रपति जी द्वारा प्रदान किया जाता है।  इस वर्ष यह पुरस्‍कार उपराष्‍ट्रपति महोदय द्वारा 14 सितंबर, 2018 को प्रदान किया गया, जिसे अंतरिक्ष विभाग के संयुक्‍त सचिव श्री एस. कुमारास्‍वामी ने ग्रहण किया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "हिंदी दिवस पर विशेष: तकनीक के स्‍तर पर हिंदी ने की काफी प्रगति". दैनिक जागरण. 14 सितम्बर 2015. मूल से 14 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 फरवरी 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]