इश्क़ इन पेरिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इश्क़ इन पेरिस
निर्देशक प्रेम राज
लेखक प्रेम राज
प्रीति ज़िंटा
निर्माता प्रीति ज़िंटा
नीलु ज़िंटा
अभिनेता प्रीति ज़िंटा
रेहान मल्लिक
इसाबेल अदजानी
छायाकार मानुश नन्दन
संगीतकार साजिद-वाजिद
निर्माण
कंपनी
वितरक PZNZ मिडिया
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 24 मई 2013 (2013-05-24)
देश भारत
भाषायें हिन्दी
फ्रांसीसी
अंग्रेजी

इश्क़ इन पेरिस प्रेम राज द्वारा निर्देशित २०१३ में प्रदर्शित एक हिन्दी फिल्म है।

पटकथा[संपादित करें]

फिल्म में इश्क़ (प्रीति ज़िंटा) अभिनेत्री है जिसकी मां फ्रांसीसी हैं और पिता भारतीय। वो अपनी मां (इसाबेल अदजानी) के साथ पेरिस में रहती है। उसके माता-पिता में तलाक हो चुका है। इश्क, एक हंसती खेलती मस्तमौला लड़की है। लेकिन उसे शादी से नफ़रत है। इस दौरान एक बार यात्रा के दौरान उसकी मुलाक़ात आकाश (रेहान मल्लिक) से होती है। आकाश एक भरतीय लड़का है जो लंदन में रहता है और उसे भी शादी से नफ़रत है। समान विचारों के साथ इनमें दोस्ती हो जाती है और एक दूसरे के साथ समय बिताने का सिलसीला आरम्भ हो जाता है। दोनों एक दूसरे को मन ही मन चाहने लगते हैं लेकिन आकाश को वापस जाना पड़ता है और वो एक दूसरे से दूर हो जाते हैं।

अपने करीबी दोस्त की शादी में आकाश पेरिस आता है और वहाँ इनका पुनः मिलन होता है। दोनों एक दूसरे के वापस करीब आते हैं और अब उनमें शारीरिक संबंध बन जाता है। आकाश को इशक़ के प्यार का एहसास होता है और वह उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखता है लेकिन अपने माता-पिता के प्यार को ध्यान में रखते हुए इश्क़ इस प्रस्ताव को ठुकरा देती है।[1]

पात्र[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. वरिष्ठ फ़िल्म समीक्षक कोमल नाहटा का फिल्म रिव्यू: इश्क़ इन पेरिस Archived 2013-06-07 at the वेबैक मशीन - बीबीसी हिन्दी। (शुक्रवार, 24 मई 2013)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]