अर्गाइल पिंक जुबली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अर्गाइल पिंक जुबली (अंग्रेज़ी: Argyle Pink Jubilee) ऑस्ट्रेलिया में खुदाई से प्राप्त बगैर तराशा हुआ अब तक का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। इस हीरे को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के रियो टिण्टो आर्गाइल हीरा खदान में पाया गया है।[1][2] आमतौर पर आर्गाइल पिंक जुबली जैसे कीमती पत्थर या तो किसी अजायबघर में रख दिये जाते हैं या क्रिस्टी'ज जैसे ऊँचे नीलामी घरों में चले जाते हैं। क्रिस्टी ने अपने २४४ वर्षों के इतिहास में केवल १८ ऐसे तराशे हुए गुलाबी हीरों की नीलामी की है जिनका वजन १० कैरेट से अधिक रहा हो।[3] मूल रूप से १२.७६ कैरट (२.५५ ग्राम) वजन के हल्के गुलाबी हीरे को रिचर्ड हाऊ किम कैम ने फरवरी २०१२[2] में पर्थ में तराशना शुरू किया।[4] तराशे जाने के दौरान ही इस हीरे के भीतर एक बड़ी कमी का पता चला जिसे दूर नहीं किया जा सका।[5] केवल मौटे तौर आकार देकर और सँवारकर, ८.०१ कैरट (१.६० ग्राम) के इस हीरे को मेलबर्न अजायबघर को दान कर दिया गया।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Pink diamond set to fetch $10m for Rio Tinto". Australian Associated Press. फ़रवरी 22, 2012. मूल से 11 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मार्च २०१३.
  2. "Australia's largest rough pink diamond unearthed". बीबीसी न्यूज़. 21 फ़रवरी 2012. मूल से 7 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मार्च २०१३.
  3. "Rio finds 'unprecedented' 12.76 carat pink diamond in the Kimberley". Agence France-Presse. फ़रवरी 22, 2012. मूल से 24 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मार्च २०१३.
  4. "Rio's biggest pink diamond gets the cut". AAP. फ़रवरी 21, 2012. मूल से 26 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मार्च २०१३.
  5. Kerr, Peter (May 19, 2012). "Rare diamond fails inspection". The West Australian. मूल से 14 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मार्च २०१३.
  6. "Precious pink sparkler lights up museum". AAP. July 13, 2012. मूल से 25 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 27, 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]