साँचा:आज का आलेख ९ मार्च २०१०

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रथम पीढ़ी के सैटा पोर्ट
प्रथम पीढ़ी के सैटा पोर्ट
सैटा हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने का एक तरीका होता है। यह पैटा का प्रतिस्थापन है। सैटा के आने से पहले पैटा को ऐटा या आई॰डी॰ई (ATA) ही कहते थे। सैटा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता जो इसे पैटा से भिन्न करती है वो है इसके केबल। सैटा हार्ड ड्राइव को कम्प्यूटर से जोड़ने के लिए पतले केबल का उपयोग करता है। पैटा अभी भी सैटा से अधिक उपयोग में लाया जाता है, किन्तु अब नए कम्प्यूटरों में सैटा लगा हुआ मिलता है। २००५ के बाद के कम्प्यूटरों में सैटा इंटरफ़ेस लग कर आ रहा है। पैटा में 'P' का अर्थ है पैरेलल (यानि समानांतर) और इसे कम्प्यूटरों में कई तारों के रूप में देखा जा सकता है जो रिबन केबल में एक ही दिशा की ओर समानांतर जाती हैं और हार्ड ड्राइव से जुड़ती हैं।सैटा और पैटा में बहुत सी भिन्नताएं होती हैं। सैद्धांतिक रूप से सैटा पैटा से तीव्र होता है।  विस्तार में...