२०२३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शताब्दी: 20 शताब्दी - 21 शताब्दी - 22 शताब्दी
दशक: 1990 का दशक  2000 का दशक  2010 का दशक  - 2020 का दशक -  2030 का दशक  2040 का दशक  2050 का दशक

वर्ष: 2020 2021 2022 - 2023 - 2024 2025 2026
2023 विभिन्न कलदर्शकों में
ग्रेगोरी कालदर्शक2023
MMXXIII
आब अरबे कॉन्डिटा2776
आर्मेनियाई कालदर्शक1472
ԹՎ ՌՆՀԲ
असीरियाई कालदर्शक6773
बहाई कालदर्शक179–180
बाली शक कालदर्शक1944–1945
बंगाली कालदर्शक1430
बर्बर कालदर्शक2973
ब्रिटिश राज वर्ष71 Eliz. 2 – 72 Eliz. 2
बुद्ध कालदर्शक2567
बर्मी कालदर्शक1385
Byzantine कालदर्शक7531–7532
चीनी कालदर्शक壬寅年 (जल शेर)
4719 or 4659
    — to —
癸卯年 (जल ख़रगोश)
4720 or 4660
कॉप्टिक कालदर्शक1739–1740
डिसकॉर्डी कालदर्शक3189
इथोपियाई कालदर्शक2015–2016
हिब्रू कालदर्शक5783–5784
हिन्दू कालदर्शक
 - विक्रम संवत2079–2080
 - शक संवत1944–1945
 - काली युग5123–5124
होलोसीन कालदर्शक12023
इग्बो कालदर्शक1023–1024
ईरानी कालदर्शक1401–1402
इस्लामी कालदर्शक1444–1445
जापानी कालदर्शकHeisei 35
(平成35年)
जावाई कालदर्शक1956–1957
जुचे कालदर्शक112
जूलियन कालदर्शकGregorian minus 13 days
कोरियाई कालदर्शक4356
मिंगुओ कालदर्शकआरओसी 112
民國112年
नानकशाही कालदर्शक555
थाई सौर्य कालदर्शक2566
तिब्बती कालदर्शक阳水虎年
(पुल्लिंग जल-शेर)
2149 or 1768 or 996
    — to —
阴水兔年
(स्त्रीलिंग जल-ख़रगोश)
2150 or 1769 or 997
यूनिक्स समय1672531200 – 1704067199

2023 ग्रेगोरी कालदर्शक का रविवार को प्रारम्भ होने वाला एक आम वर्ष जो आम युग (सीई) और ऍनो डोमिनी (एडी) पदनाम का 2023 वर्ष, 3 सहस्राब्दी का 23 वर्ष, 21 शताब्दी का 23 वर्ष, और 2020 दशक का 4 वर्ष था।

इस वर्ष में कोविड-19 विश्वमारी की गंभीरता में ह्रास देखी गई है, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई में अपनी वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति को समाप्त कर दिया है। विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में तुर्की और सीरिया में आया 21तम शताब्दी का पंचम सर्वाधिक घातक भूकंप शामिल है, जिसमें लगभग 60,000 लोग मारे गए, चक्रवात फ्रेडी - इतिहास में सबसे दीर्घकाल तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात - जिसके कारण मलावी और मोज़ाम्बीक में 1,400 से अधिक मृत्यु हुईं, तूफ़ान डैनियल, जो लीबिया में कम से कम 11,000 लोगों की जान लेने के बाद, चक्रवात नरगिस के बाद दुनिया भर में सबसे घातक चक्रवात बन गया, पश्चिमी मोरक्को में 6.8 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिसमें 2,960 लोग मारे गए, और पश्चिमी अफ़्ग़ानिस्तान में 6.3 तीव्रता का ट्रिपल भूकंप आया, जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए।

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और म्यन्मा में गृह युद्ध जारी है, और कई अफ्रीकी देशों में तख्तापलट, कई सशस्त्र संघर्ष और राजनीतिक संकट छिड़ गए हैं, विशेषतः सूडान में युद्ध। इस्राएल-फिलिस्तीन संघर्ष में वृद्धि अक्टूबर में हुई जब हमास, जो गाज़ा पट्टी पर शासन करता है, ने इस्राएल पर हमले का नेतृत्व किया, जिसके कारण उनने हमास पर युद्ध की घोषणा की । इसके अतिरिक्त, अज़ेरी सैन्य आक्रमण के बाद लक्षाधिक अर्मेनियाई लोगों के क्षेत्र से पलायन के बाद नागोर्नो-काराबाख संघर्ष समाप्त हो गया।

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, 2023 में विभिन्न उद्योगों में बढ़ते अनुप्रयोगों के साथ, सामान्य कृत्रिम बुद्धि मॉडल में निरन्तर वृद्धि देखी गई है। ये मॉडल, यंत्र शिक्षण और प्राकृतिक भाषा संसाधन में प्रगति का लाभ उठाते हुए, यथार्थवादी और सुसंगत पाठ, चित्र और संगीत बनाने में सक्षम हो गए हैं। निजी कम्पनियों के मध्य एआई हथियारों की होड़ 2010 के अन्त से जारी है, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई और गूगल के मालिक अल्फाबेट आज कम्पनियों में सबसे प्रमुख हैं। [1]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Empty citation (मदद)