होसूर
| होसूर (ஓசூர்) | |||||||
| — city — | |||||||
|
|
|||||||
| समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
| देश | |||||||
| राज्य | तमिल नाडु | ||||||
| ज़िला | कृष्णागिरि | ||||||
| जनसंख्या | 84,314 (2001 के अनुसार [update]) | ||||||
| लिंगानुपात | ८८६ ♂/♀ | ||||||
| क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
• 879 मीटर (2,884 फी॰) |
||||||
|
विभिन्न कोड
|
|||||||
निर्देशांक: होसूर (तमिळ - ஓசூர், ओसूर् ) भारतीय राज्य तमिल नाडु का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है जो कृष्णागिरि जिले में अवस्थित है । कर्नाटक की राजधानी बंगलौर से यह महज 40 कि.मी. दक्षिण में स्थित है । यहाँ अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच और टी वी एस मोटर समेत कई उद्योग प्रतिष्ठान हैं । 2001 की जनगणना के मुताबिक यहाँ की आबादी 84,310 थी ।
अनुक्रम |
इतिहास[संपादित करें]
होसूर की स्थापना राजा राम नाथ ने, जो कि होयसल वंश के थे, सन् 1290 में की थी । बाद में इसपर पांड्य वंश का शासन हुआ । ब्रिटिश राज के दौरान सलेम (तमिल में सेलम) के जिलाधिकारी ने इसे सलेम जिले का मुख्यालय बना दिया था ।
भूगोल[संपादित करें]
यह 12.72° उत्तरी अक्षांश और 77.82° पूर्वी देशान्तर पर अवस्थित है । इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 879 मीटर है और यहां की जलवायु भूमध्यसागरीय जलवायु जैसी है ।
उद्योग[संपादित करें]
यहां पर सैकड़ों औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थित हैं जिनमें से अशोक लेलैंड, टाइटन वॉच, कैटरपिलर पावर इंडिया लिमिटेड और टी वी एस मोटर प्रमुख हैं । यहाँ पर होसूर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों और उनके सम्पर्क संख्याओं की सूची देखी जा सकती है ।
जनवृत्त[संपादित करें]
औद्योगिक नगर होने के कारण यहाँ कई लोग बाहर से आए हैं । नगर की साक्षरता 75% है और 53% निवासी पुरुष तथा 47% महिलाएं हैं । तमिळ मुख्य भाषा है जो लगभग 50% लोगों द्वारा बोली जाती है, जिसके बाद कन्नड़ का स्थान आता है । हिन्दी भी बोली जाती है ।
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- होसूर ऑनलाइन - http://hosurinfo.com/
- होसूर के मानचित्र - http://hosur.hosuronline.com/government/map/