हुन्ज़ा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
हुन्ज़ा (उर्दू: ہنزہ) पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र के उत्तरतम भाग में स्थित १९७४ तक एक रजवाड़ा था। इस रजवाड़े के दक्षिण में गलगत एजेंसी, पूर्व में नागर रजवाड़ा, उत्तर में चीनी तुर्किस्तान और उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान है। राज्य की राजधानी बाल्तित है (जिसे करीमाबाद भी कहा जाता है)।