स्वाति तारा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
स्वाति या आर्कट्युरस (अंग्रेजी: Arcturus) ग्वाला तारामंडल में स्थित एक नारंगी रंग का दानव तारा है। इसका बायर नाम "अल्फ़ा बोओटीस" (α Boötis) है। यह आकाश का तीसरा सब से रोशन तारा है। इसका सापेक्ष कान्तिमान (चमक) -0.04 मैग्निट्यूड है। स्वातिपृथ्वी से 36.7 प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है और हमारे सूरज से 25.7 गुना व्यास (डायामीटर) रखता है। इसका सतही तापमान 4,300 कैल्विन अनुमानित किया जाता है। स्वाति के अध्ययन से यह शंका पैदा हो गयी है के इसका द्वितारा होने की सम्भावना है जिसमें इसका साथी तारा इस से 20 गुना कम चमक वाला है, लेकिन यह अभी पूरी तरह प्रमाणित नहीं हुआ है।