सुशीला गणेश मावलंकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सुशीला गणेश मावलंकर

पूर्वा धिकारी
उत्तरा धिकारी इन्दुलाल याग्निक

जन्म 4 अगस्त 1904
बॉम्बे राज्य, India
मृत्यु 11 दिसम्बर 1995(1995-12-11) (उम्र 91)
अहमदाबाद, गुजरात, भारत
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी Ganesh Vasudev Mavalankar
बच्चे पुरुषोत्तम मावलंकर

सुशीला गणेश मावलंकर (4 अगस्त 1904 - 11 दिसंबर 1995) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थीं। वे 1956 में पहली लोकसभा के लिए अहमदाबाद से निर्विरोध चुनी गईं थीं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

रामकृष्ण गोपीनाथ गुर्जर की पुत्री सुशीला का जन्म 4 अगस्त 1904 को बॉम्बे राज्य में हुआ था। उन्होंने पूर्व-मेट्रिक स्तर तक शिक्षा पायी। [1]

सुशीला मावलंकर ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। महात्मा गांधी के आह्वान पर 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया, जिसके कारण ब्रिटिश अधिकारियों ने उन्हें जेल में डाल दिया। [2] उन्होने जून 1953 में आयोजित रानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक में भाग लिया [1]

फरवरी 1956 में गणेश मावलंकर की मृत्यु के पश्चात अहमदाबाद सीट के लिए उपचुनाव हुआ। कांग्रेस ने सुशीला मावलंकर को मैदान में उतारा और इस प्रकार वह पहली लोकसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं। [3] [4] अगले वर्ष उसका कार्यकाल समाप्त हो गया। [2] उन्होंने भगिनी समाज के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया और कई सामाजिक संगठनों के सदस्य रहीं।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

सुशीला और गणेश वासुदेव मावलंकर का विवाह मार्च 1921 में हुआ। उनके चार बेटे थे। [1] गणेश मावलंकर लोकसभा के पहले स्पीकर बने। 11 दिसंबर 1995 को अहमदाबाद में उनका निधन हो गया। [2] उनके पुत्र पुरुषोत्तम मावलंकर भी सांसद थे। [5]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Jain, C. K. (1993). Women Parliamentarians in India. Surjeet Publications. पृ॰ 697. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "Jain" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. "Obituary References". Parliament of India. 22 December 1995. अभिगमन तिथि 25 November 2017. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "PI" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. Results of Bye-elections. Election Commission of India. 1957. पृ॰ 11.
  4. Gazette of India. Controller of Publications. 1956. पृ॰ 615.
  5. Press Trust of India (15 May 2002). "Pusushottam Mavalankar passes away". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 25 November 2017.