साँचा:मुखपृष्ठ अन्य संस्करणों में जून 2007

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सिक्किम, भारत का एक राज्य
सिक्किम भारत का एक पर्वतीय राज्य है। सिक्किम की जनसंख्या भारत के राज्यों में न्यूनतम है तथा क्षेत्रफल गोआ के पश्चात न्यूनतम है। सिक्किम नामग्याल राजतन्त्र द्वारा शासित एक स्वतन्त्र राज्य था, परन्तु प्रशासनिक समस्याओं के चलते, भारत में विलय के जनादेश के कारण 1975 में एक जनमत-संग्रह के बाद भारत में विलीन हो गया। क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा होने के बावजूद सिक्किम में भौगोलिक दृष्टि से काफ़ी विविधता है। कंचनजंघा, जो दुनिया की तीसरे नंबर की सबसे ऊँचीपर्वत चोटी है, सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है। इस पर्वत चोटी को प्रदेश के कई भागो से आसानी से देखा जा सकता है। सिक्किम की विशेषताएं (साफ़ सुथरापन, प्राकृतिक सुंदरता एवं राजनीतिक स्थिरता) इसे भारत के पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बनाती हैं। संपूर्ण लेख पढ़ें… (अंग्रेज़ीहिन्दी)