साँचा:आज का आलेख ३० जुलाई २००९

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जयपुर का हवा महल
जयपुर का हवा महल
जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसकी स्थापना १७२८ में आंबेर के महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा की गयी थी। अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध यह शहर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। १८७६ में सवाई मानसिंह ने महारानी एलिज़ाबेथ और युवराज अल्बर्ट के स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से आच्छादित करवा दिया था। तभी से शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ा है। ब्रिटिश शासन के दौरान इस पर कछवाहा समुदाय के राजपूत शासकों का शासन था। जयपुर को योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में गिना जाता है। पहाड़ी पर नाहरगढ़ दुर्ग शहर के मुकुट के समान दिखता है। शहर में बहुत से पर्यटन आकर्षण भी हैं, जैसे जंतर मंतर, हवा महल, सिटी पैलेस, गोविंद देवजी का मंदिर, तारामण्डल, आमेर का किला, जयगढ़ दुर्ग आदि। जयपुर के रौनक भरे बाजारों में दुकाने रंग बिरंगे सामानों से भरी है, जिसमें हथकरघा उत्पाद, बहुमूल्य पत्थर, वस्त्र, मीनाकारी सामान, आभूषण, राजस्थानी चित्र आदि शामिल हैं। विस्तार में...