समंगान प्रान्त
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
अफ़्ग़ानिस्तान का समंगान प्रान्त (लाल रंग में)
समंगान (फ़ारसी: سمنگان, अंग्रेजी: Samangan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,२६२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ३.५ लाख अनुमानित की गई थी। [1] इस प्रान्त की राजधानी समंगान शहर है। यहाँ के तीन-चौथाई लोग फ़ारसी बोलने वाले ताजिक लोग हैं और लगभग एक-चौथाई लोग उज़बेक हैं। यहाँ बहुत से पुरातन स्थल हैं, जैसे कि तख़्त-ए-रुस्तम, लेकिन तालिबान और अन्य फ़ौजों के बीच में लड़ाई के कारण इतिहासकारों के लिए यहाँ अनुसंधान करना फ़िलहाल असंभव है।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
संदर्भ[संपादित करें]
- ↑ The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी), Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 December 2011
|
|||||||