फ़राह प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
अफ़्ग़ानिस्तान का फ़राह प्रांत (लाल रंग में)

फ़राह (पश्तो: فراه, अंग्रेजी: Farah) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४८,४७१ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००६ में लगभग ९. ३ लाख अनुमानित की गई थी। यह ईरान की सरहद से लगा हुआ बहुत ही हलकी आबादी वाला इलाक़ा है।[1] इस प्रान्त की राजधानी तरीनकोट (ترين کوټ) शहर है। इस प्रान्त में बसने वाले अधिकतर लोग पश्तून हैं। फ़राह में बहुत से प्राचीन क़िलों के खँडहर मिलते हैं। इनमें एक मिटटी की ईंटों का बना क़िला जिसका नाम 'काफ़िर क़ला' (यानि 'काफ़िर का क़िला') प्रसिद्ध है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे सिकंदर महान ने बनाया था।[2]

[संपादित करें] इन्हें भी देखें

[संपादित करें] संदर्भ

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी), Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 December 2011
  2. A woman among warlords: the extraordinary story of an Afghan who dared to raise her voice, Malalai Joya, Derrick O'Keefe, Simon and Schuster, 2009, ISBN 9781439109465, ... The ruins of a mud-brick citadel, known as infidel's castle, built by Alexander the Great, still stand in Farah, in the shadow of the mountains ...
वैयक्तिक औज़ार
नामस्थान

संस्करण
क्रियाएं
परिभ्रमण
योगदान
सहायता
उपकरण
मुद्रण/निर्यात
अन्य भाषाएँ