सदस्य:Merlin152/प्रयोगपृष्ठ/christinarossetti

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
क्रिस्टीना जॉर्जियाना रोज़ेट्टी

क्रिस्टीना जॉर्जियाना रोज़ेट्टी (५ दिसम्बर १८३० - २९ दिसम्बर १८९४) एक अंग्रेज़ी कवयित्री थी, जिन्होंने कई तरह की रोमांटिक, भक्ति रस और बच्चों की कविताएँ लिखी थी। वह 'गॉब्लिन मार्केट', 'रिमेम्बर', और क्रिसमस कैरोल 'ईन द ब्लीक मिड़विटंर' लिखने के लिए प्रसिद्ध है। क्रिस्टीना रोज़ेट्टी विक्टोरियन समय की सबसे महान कवयित्री थी। उनकी सरचनाओं को आज भी संरक्षित रखा गया है। बीसवीं शताब्दी में रोज़ेट्टी की कविताएँ काफी प्रसिद्ध हो गई।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

जन्म[संपादित करें]

क्रिस्टीना रोज़ेट्टी का जन्म शेर्लोट स्ट्रीट, लंदन में हुआ था।[1] वह गैब्रिएल रोज़ेट्टी और फ्रांसिस रोज़ेट्टी की बेटी थी।[2] गैब्रिएल रोज़ेट्टी भी एक प्रमुख साहित्यकार और कवि थे। रोज़ेट्टी के दो भाई और एक बहन थी। उनके भाई, दांटे गेब्रियल एक प्रसिद्ध कलाकार और कवि थे। दूसरे भाई और बहन भी अंग्रेज़ी के प्रमुख लेखक थे। रोज़ेट्टी का बचपन बहुत खुशी से भरा था। उनके माता-पिता ने उनको बहुत प्यार से पाला और उन्हें अपने भाई-बहनों के रचनात्मक साहचर्य मिला। रोज़ेट्टी एक बहुत प्यारी बच्ची थी। उनके पिता रोज़ेट्टी और उनके एक भाई, दांटे गैब्रिएल को "दो तूफान" कहकर बुलाते थे।[3]

शिक्षा[संपादित करें]

क्रिस्टीना की शिक्षा घर में ही माता-पिता से हुई। रोज़ेट्टी ने अपनी पहली कहानी अपनी माँ से लिखवाई थी, इससे पहले कि वह लिखना सीखी। उन्होंने घर में ही धार्मिक कार्यों, परिकताएँ और उपन्यास पढ़ी थी।

काव्यात्मक जीवन[संपादित करें]

रोज़ेट्टी को कीट्स, स्कॉट, एन रेडक्लिफ और मैथ्यू लिविस के द्वारा लिखी गई क्रितियों ने बहुत प्रभावित किया। रोज़ेट्टी की रचनाओं में दांटे अलीघीरी, पेट्रार्क और अन्य इतालवी लेखको का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। उनके घर पर इटली के विद्वानों, रचनाकारों और क्रांतिकारियों का आना-जाना लगा रहता था। १८४० में परिवार को आर्तिक कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि उसके पिता जी की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने लगा और उन्हें किंग्स कॉलेज में अपनी शिक्षण पद छोड़ना पड़ा। रोज़ेट्टी घर में ही रहकर अपने पिता की देखभाल करती थी। घर में ही रहने की वजह से वे अकेली पड़ गई और चौदह वर्ष की आयु में उन्हें मानसिक बीमारी का सामना करना पड़ा। रोज़ेट्टी की माँ और बहन एंग्लों-कैथोलिक आंदोलन में रूची दिखाने लगी और यही से रोज़ेट्टी को धार्मिक क्षेत्र में दिलचस्पी हो गई। क्रिस्टीना ने ग्यारह वर्ष की आयु में 'तू माय मदर' नाम की कविता लिखी।[4] सोलह वर्ष की आयु में वह कवयित्री के नाम से जाने लगी और उन्होंने पच्चास से अधिक कविताएँ लिखी। रोज़ेट्टी की पहली कविता, १८४२ में एक निजी प्रकाशक द्वारा प्रकाशित हुई। १८४७ में उन्होंने छोटे-छोटे छंद सोंनेट्स, हिम्स और बैलाड्स के रूप में लिखने शुरू किया जो कि बाइबेल, लोक कताएँ और महान व्यक्तियों के जीवन से प्रेरित थे। उन्होंने १८४८ में, १८ साल की आयु में अपनी पहली दो कविताएँ- 'डेथ्स चिल बिटवीन' और 'हटर्स चिल बिटवीन' प्रकाशित की थी। रोज़ेट्टी ने "एलेन एलीने" के उपनाम से साहित्यिक पत्रिका 'थे जर्म' में लिखना शुरू किया और यही से उनका सार्वजनिक कैरियर की शुरूआत हुआ। रोज़ेट्टी एक समाज सेविका बनी और उन्होंने 'हाउस ऑफ चैरिटी' (जो वैश्याओं को शरण देती थी) में काम किया। 'गॉब्लिन मार्केट' में उनके इस काम का प्रभाव देखने को मिलता है। 'गॉब्लिन मार्केट' के लिए उन्हें बड़ी प्रशंसा मिली और उसे अपनी समय की सबसे महान कवयित्री के रूप में स्थापित की गई थी। ऐलिज़ाबेथ बैरेट ब्राउनिंग की मौत के साथ, रोज़ेट्टी को उनके उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया। वह मुख्य रूप से भक्ति लेखन और बच्चों की कविता पर केंन्द्रित थी। उनके काम ने ऐसे लेखकों के कामों को अत्यधिक प्रभावित किया जैसे कि- फोर्ड मैडोक्स फोर्ड, वर्जिनिया वूल्फ, ऐलिज़ाबिथ जेनिंग्स और फिलिप लार्किन। वह अतुलनीय था। रोज़ेट्टी की कविता 'इन द ब्लीक मिड़विंटर', उनकी मृत्यु के बाद काफी प्रसिद्ध हुई और उनको क्रिसमस कैरोल के रूप में गाया जाने लगा। उनकी कविता, 'लव केम डाउन अट क्रिसमस' भी कैरोल के रूप में प्रसिद्ध है। जे के राउलिंग के प्रसिद्ध उपन्यास 'थे कुकुस कॉलिंग' उन्हीं की एक कविता 'ऐ ड़र्ज' के ऊपर आधारित है। उन्होंने रैपैलाइट आंदोलन में सकारात्मक भूमिका निभाई।

निधन और अंतिम संस्कार[संपादित करें]

१८७१ में रोज़ेट्टी ग्रेव्स बीमारी की छपेट में आई।[5] १८९३ में उन्हें स्तन का कॉन्सर हुआ। चिकित्सा के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। रोज़ेट्टी का निधन २९ दिसम्बर, १८९४ को ब्लूम्सबरी में हुआ। उनको हाईगेट कब्रिस्तान में दफनाया गया। टॉरिंगटन स्क्वायर (जहाँ उनकी मृत्यु हुई) में उनका स्मारक है। क्रिस्टीना जॉर्जियाना रोज़ेट्टी विक्टोरियन युग की एक महान कवयित्री थी, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. http://www.encyclopedia.com/people/literature-and-arts/english-literature-19th-cent-biographies/christina-georgina-rossetti
  2. http://www.victorianweb.org/authors/crossetti/rossettibio.html
  3. https://www.poetryfoundation.org/poets/christina-rossetti
  4. http://www.gradesaver.com/author/christina-rossetti
  5. https://www.britannica.com/biography/Christina-Rossetti