विटामिन बी समूह या काम्पलेक्स शरीर को जीवन शक्ति देने के लिए अति आवश्यक होता है। इस विटामिन की कमी से शरीर अनेक रोगो का गढ़ बन जता है। विटामिन बी के कई विभागो की खोज की जा चुकी है। ये सभी विभाग मिलकर ही विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स कहलाते है। हालांकि सभी विभाग एक दुसरे के अभिन्न अंग है, लेकिन फिर भी सभी आपस मे भिन्नता रखते है। विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स 120 सेंटीग्रेड तक की गर्मी सहन करने की क्षमता रखता है। उससे अधिक ताप यह सहन नही कर पाता और नष्ट हो जाता है। यह विटामिन पानी मे घुलनशील है। इसक प्रमुख कार्य स्नायु को स्वस्थ रखना तथा भोजन के पाचन मे सक्रिय योगदान देना होता है। भूख को बढ़ाकर यह शरीर को जीवन शक्ति देता है। खाया-पिया अंग लगाने मे सहायता प्रदान करता है। क्षार पदार्थो के संयोग से यह यह बिना किसी ताप के नष्ट हो जाता है, पर अम्ल के साथ उबाले जाने पर भी नष्ट नही होता।
विटामिन ‘बी’ काम्पलेक्स की कमी से उत्पन्न होने वाले रोग
- हाथ पैरो की उंगलियों मे सनसनाहट होना
- मस्तिष्क की स्नायु मे सूजन व दोष होना
- पैर ठंडे व गीले होना
- सिर के पिछले भाग मे स्नायु दोष हो जाना
- मांस पेशियो का कमजोर होना
- हाथ पैरो के जोड़ अकड़ना
- शरीर का वजन घट जाना
- नींद कम आना
- मुत्राशय मसाने मे दोष आना
- महामारी की खराबी होना
- शरीर पर लाल चकती निकलना
- दिल कमजोर होना
- शरीर मे सूजन आना
- सिर चकराना
- नजर कम हो जाना
- पाचन क्रिया की खराबी होना
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के स्रोतों में टमाटर, भूसी दार गेहु का आटा, अण्डे की जर्दी, हरी पत्तियो के साग, बादाम, अखरोट, बिना पालिश किया चावल, पौधो के बीज, सुपारी, नारंगी, अंगूर, दूध, ताजे सेम, ताजे मटर, दाल, जिगर, वनस्पति साग सब्जी, आलू, मेवा, खमीर, मक्की, चना, नारियल, पिस्ता, ताजे फल, कमरकल्ला, दही, पालक, बन्दगोभी, मछली, अण्डे की सफेदी, माल्टा, चावल की भूसी, फलदार सब्जी आदि आते हैं।
|
पोषक |
|
| वसा घुलनशील |
|
|
|
|
|
|
घ२ ( एर्गोस्टेरॉल, एर्गोकैल्सिफेरॉल) · घ३ ( ७-डीहाइड्रोकोलेस्टेरॉल, प्रीविटामिन घ३, कोलेकैल्सिफेरॉल, १,२५-डाईहाईड्रॉक्सीकॉलेकैल्सिफेरॉल, कैल्सिट्राईऑल ( १,२५-डाइहाइड्रॉक्सीकॉलेकैल्सिफेरॉल), कैल्सिट्रोइक अम्ल)
डी४ ( डाइहाइड्रोएर्गोकैल्सिफेरॉल) · डी५ · घ सादृश्य ( डाइहाइड्रोटैकिस्टेरॉल, कैल्सिपोट्राइऑल, टैकैल्सिटॉल, पैरीकैल्सिटॉल)
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| जल घुलनशील |
|
|
बी१ ( थाइमिन) · ख२ ( रिबोफ्लेविन) · ख३ ( नाआइयासिन, निकोटिनामाइड) · ख५ ( पैन्टोथेनिक एम्ल, डेक्सपैन्थेनॉल, पैन्टेथाइन) · ख६ ( पाइरीडॉक्सिन, पाइरीडॉक्सल फॉस्फेट, ( पाइरीडॉक्सामाइन)
ख७ ( बायोटिन) · ख९ ( फोलिक अम्ल, डाइहाइड्रोफोलिक अम्ल, फोलिनिक अम्ल) · ख१२ ( साइनोकोबालअमीन, हाइड्रॉक्सोकोबालअमीन, मिथाइलकोबालअमीन, कोबामामाइड) · कॉलिन
|
|
|
|
|
|
|
|
पोषक · क · ख१ · ख२ · ख३ · ख४ · ख५ · ख६ · ख१२ · ग · घ · च · एफ़ · एच · के · एम · पी · एस ·
|
|