लुधियाना जंक्शन रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लुधियाना जंक्शन
भारतीय रेलवे जंक्शन स्टेशन

लुधियाना जंक्शन का प्रवेश
स्टेशन आंकड़े
पता लुधियाना, पंजाब
भारत
ऊँचाई 246 मीटर (807 फीट)
लाइनें अंबाला-अटारी रेलमार्ग
लुधियाना-फाजिल्का रेलमार्ग
लुधियाना-जाखल रेलमार्ग
लुधियाना-चंडीगढ़ रेलमार्ग
लुधियाना-लोहियन खास रेलमार्ग
संरचना प्रकार मानक (भूमि पर)
प्लेटफार्म 7
पटरियां ब्रॉड गेज 1,676 मि॰मी॰ (5 फीट 6 इंच)
वाहन-स्थल उपलब्ध
अन्य जानकारियां
आरंभ 1864
विद्युतीकृत 1996–97
स्टेशन कूट LDH
मण्डल फ़िरोज़पुर रेलवे मंडल
स्वामित्व भारतीय रेलवे
संचालक उत्तर रेलवे
स्टेशन स्तर संचालित
स्थान
लुधियाना रेलवे स्टेशन is located in पंजाब
लुधियाना रेलवे स्टेशन
लुधियाना रेलवे स्टेशन
पंजाब में अवस्थिति

लुधियाना जंक्शन (स्टेशन कोड: LDH), भारतीय राज्य पंजाब के लुधियाना शहर में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। यह शहर के केंद्र में स्थित है और पंजाब के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में से एक है। इसका भारत के सबसे स्वच्छ रेलवे स्टेशनों में भी शुमार है। यह स्टेशन उत्तर रेलवे ज़ोन के फ़िरोज़पुर रेलवे मंडल के अन्तर्गत संचालित किया जाता है।

रेलवे स्टेशन[संपादित करें]

प्लेटफॉर्म न.4 पर लुधियाना रेलवे स्टेशन का नेमबोर्ड

लुधियाना रेलवे स्टेशन 246 मीटर (807 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।[1]

इतिहास[संपादित करें]

सिंध, पंजाब और दिल्ली रेलवे ने 1870 में 483 कि॰मी॰ (300 मील) लंबे अमृतसर - अंबाला कैंट - सहारनपुर - मेरठ - गाजियाबाद रेलमार्ग का निर्माण किया, जोकि मुल्तान (अब पाकिस्तान में) को दिल्ली से जोड़ती है।[2]

लुधियाना-जाखल रेलमार्ग 1901 में संभवतः दक्षिणी पंजाब रेलवे कंपनी द्वारा बनाया गया था,[3]

मैकलोडगंज (बाद में नाम बदलकर मंडी सादिकगंज और अब पाकिस्तान में) से लुधियाना के लिए रेलवे लाइन को दक्षिणी पंजाब रेलवे कंपनी द्वारा 1905 में चालू किया गया था।[4]

साहनेवाल - चंडीगढ़ रेल लिंक (जिसे लुधियाना - चंडीगढ़ रेल लिंक के रूप में भी जाना जाता है) का 2013 में उद्घाटन किया गया था।[5]

विद्युतीकरण[संपादित करें]

1996-97 में मंडी गोबिंदगढ़-लुधियाना खंड का विद्युतीकरण किया गया था।[6]

लोको शेड[संपादित करें]

लुधियाना डीजल शेड में WDM 2, WDM 3A और WDG 3A / WDG 4D सहित 184+ लोको हैं। लुधियाना इलेक्ट्रिक लोको शेड 2001 में चालू किया गया था और इसमें WAG 5, WAG 7, WAG-9 और WAP-4 लोको उपलब्ध हैं।

यात्री यातायात[संपादित करें]

लुधियाना भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग स्टेशनों में से एक है।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Ludhiana railway station". indiarailinfo.com. मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2014.
  2. R.P. Saxena. "Indian Railway History timeline". IRFCA. मूल से 14 July 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-02-10.
  3. "Chapter VII - Communications". मूल से 4 March 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 February 2014.
  4. "Chapter VII Communications". मूल से 23 February 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 February 2014.
  5. "New Rail Link". The Tribune, 19 April 2013. मूल से 24 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 February 2014.
  6. "History of Electrification". IRFCA. मूल से 19 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2014.
  7. "Indian Railways Passenger Reservation Enquiry". Availability in trains for Top 100 Booking Stations of Indian Railways. IRFCA. मूल से 10 May 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 February 2014.