राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ (भारत, पुराना संख्यांक)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
काजीरंगा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 37

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ भारत में एक राष्ट्रीय राजमार्ग है जो असम और अरुणाचल प्रदेश में है। यह किसी रीढ़ की हड्डी की तरह असम के पश्चिमी छोर को पूर्व के अंतिम छोर से जोडती है। यह असम के अनेक शहरों से होकर गुजरती है।

रूट[संपादित करें]

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ असम में गोवालपारा के पास के एक स्थान पंचरत्न से राष्ट्रीय राजमार्ग ३१बी से निकलकर तिनसुकिया जिले के चापाखोवा तक जाता है। यह गुवाहाटी, जोराबाट, नौगाँव, जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सैखोवाघाट, चापाखोवा होते हुए अरूणाचल प्रदेश में रोइंग तक जाता है। चापाखोवा असम का अंतिम पूर्वी छोर है। राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ असम में ए. टी. रोड (असम ट्रंक रोड) नाम से भी जाना जाता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 37
प्रदेश लम्बाई (किमी)
असम ७२२
अरूणाचल प्रदेश १८
कुल (लगभग) ७४०

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ के जंक्शन[संपादित करें]

३७ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों जैसे ३८ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग और ५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडी हुई है। विस्तृत जानकारी नीचे क्रमानुसार दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ के जंक्शन
राजमार्ग नंबर जंक्शन स्थान
३१बी नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग जोगीघोपा
५१ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पाईकान
६२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग दूधनै
४० नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग शिलांग
३६ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग नगांव
५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग वाया ३७ए नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग कुँवरीतल
३९ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग नुमलीगढ़
६१ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग आमगुड़ी
३८ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग माकूम
५२ नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग रुपाई