मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान इलाहाबाद में स्थित है।इसका पूर्व नाम मोतीलाल इंजीनियरिंग कालेज था। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इलाहाबाद की स्थापना १९६१ में की गई थी और २६ जून, २००२ को इसे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का दर्जा दिया गया। इस संस्थान में आठ विभाग हैं। यह संस्थान सिविल इंजीनियरी, विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, कम्प्यूटर विज्ञान इंजीनियरी, इलैक्ट्रानिकी इंजीनियरी, उत्पादन और औद्योगिकी इंजीनियरी, रसायन इंजीनियरी, जैव प्रौद्योगिकी इंजीनियरी और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषेयों में चार वर्षीय अवर स्नातक पाठयक्रम चलाता है। यह संस्थान १३ एम.टेक कार्यक्रमों तथा मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) एवं मास्टर आफ मैनेजमेंट स्ट्टीज (एमएमएस) का भी संचालन करता है।[1]
- ↑ "मोतीलालनेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान". संस्थान का आधिकारिक जालस्थल. http://www.mnnit.ac.in/. अभिगमन तिथि: २००९.