मुरब्बा
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मुरब्बा परम्परागत रूप से मीठा होता है। यह भारत और पाकिस्तान में काफी प्रचलित है।
कच्चे आम का मुरब्बा [संपादित करें]
- सामग्री
१ कप कच्चे आम , बारीक़ छीने हुए
१ कप चीनी
१/२ चमच इलाइची पाउडर
१/२ चमच जायफल पाउडर
चुटकीभर केसर
२ कप पानी
- बनाने की विधि
- पानी को उबाले. उबलते पानी में चीनी डाले. उसको अच्छे से मिला ले और एकरस होने तक धीमी आंच पे पकाए.
- जब चाशनी तैयार हो जाये तब उसमें आम डाल दे.
- आम का रंग थोडा बदले तब उसमे इलाइची , जायफल और केसर डाले. ठीक से मिलाये.
- मुरब्बा तैयार है.
- मुरब्बे को फ्रीज में काफी दिनों तक रख सकते है और कभी भी रोटी या पराठे के साथ खा सकते है.