मुद्रण मशीन
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
मुद्रण मशीन या मुद्रण प्रेस (printing press) एक यांत्रिक युक्ति है जो कपडा, कागज आदि पर छपाई करने के काम आती है। यह कागज के उपर रखे एक स्याही-युक्त सतह पर दाब डालती है और इस प्रकार इस सतह पर लिखी गयी चीज उल्टे रूप में कागज पर छप जाती है।
मुद्रण मशीन को सबसे पहले जर्मनी के जोहन गुटेनबर्ग (Johann Gutenberg) ने सन १४३९ में बनाया था। इसके कुछ सौ साल पहले लकडी के गुटकों से प्रिन्टिन्ग तथा घूमने वाली छपायी मशीन का पहले चीन में प्रयोग हो रहा था किन्तु ये गुटनबर्ग के छपाई मशीन से भिन्न थीं। गुटनबर्ग की तकनीक से बनी छपाई मशीन शीघ्र ही पूरे योरप में एवं बाद में पूरे संसार में प्रयोग की जाने लगीं। योरप के पुनर्जागरण में मुद्रण मशीन का योगदान महत्वपूर्ण है।
मुद्रण मशीन का सभ्यता के विकास में अहम भूमिका रही है।
[संपादित करें] वाह्य सूत्र
- Centre for the History of the Book
- Gutenberg printing Photos of Incunabula and the Gutenberg Bible (1455)
- BGDP Safety on printing presses
- Internet Archive: Printing (1947)—a film from the Prelinger Archives explaining the printing industry
- An Introduction to Letterpress Printing