मुख्तियार अली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मुख्तियार अली भारतीय राज्य राजस्थान के बीकानेर के एक लोकप्रिय लोक गायक हैं। वह मिरासी समुदाय से सन्बन्ध रखते हैं, जो सूफी गायन की अपनी मौखिक परंपरा के लिए जाना जाता है। [1] [2] अली के परिवार के पुरुष कई पीढ़ियों से सूफी गायन एवम संगीत परम्परा के लिये जाने जाते हैं। [2] अली कबीर और मीराबाई के साथ-साथ बुल्ले शाह जैसे सूफी कवियों की कविताओ को गाने के लिये प्रसिद्ध् हैं। फिल्म 'हद अनहद' (कबीर प्रोजेक्ट) मे उनका साक्षात्कार दिखाया गया है। मुख्तियार अली ने कई फिल्मों के लिए गाने भी गाए हैं। उन्हें फिल्म फाइंडिंग फैनी के गाने 'फैनी रे' के लिए साल 2015 में बेस्ट म्यूजिक डेब्यू के लिए ग्लोबल इन्डियन म्युजिक् अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। [3] उन्होंने फिल्म मे मैथियास डुप्लेसी के सहयोग से अपना सङीत लिखा था। [4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Mukhtiyar Ali – The Kabir Project". मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 November 2017.
  2. Madhukar, Jayanthi (13 December 2019). "'All you need is love' songs of the sufis". Deccan Chronicle. अभिगमन तिथि 15 July 2020.
  3. "Film Music Nominees: GiMA 2015". GiMA. मूल से 5 February 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 February 2015.
  4. "Music connects people with life: Singer Mukhtiyar Ali". Business Standard. 22 February 2016. अभिगमन तिथि 15 July 2020.