महुआ
| महुआ | ||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | ||||||||||||||
|
||||||||||||||
| द्विपद नाम | ||||||||||||||
| Madhuca longifolia (J.Konig) J.F.Macbr. |
||||||||||||||
महुआ एक भारतीय उष्णकटिबंधीय वृक्ष है जो उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और जंगलों में बड़े पैमाने पर पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मधुका लोंगफोलिआ है। यह यह एक तेजी से बढ़ने वाला वृक्ष है जो लगभग 20 मीटर की ऊँचाई तक बढ़ सकता है। इसके पत्ते आमतौर पर वर्ष भर हरे रहते हैं, और यह पादपों के सपोटेसी परिवार से सम्बन्ध रखता है। यह शुष्क पर्यावरण के अनुकूल ढल गया है, यह मध्य भारत के उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन का एक प्रमुख पेड़ है।
गर्म क्षेत्रों में इसकी खेती इसके स्निग्ध (तैलीय) बीजों, फूलों और लकड़ी के लिये की जाती है। कच्चे फलों की सब्जी भी बनती है। पके हुए फलों का गूदा खाने में मीठा होता है। प्रति वृक्ष उसकी आयु के अनुसार सालाना 20 से 200 किलो के बीच बीजों का उत्पादन कर सकते हैं। इसके तेल का प्रयोग (जो सामान्य तापमान पर जम जाता है) त्वचा की देखभाल, साबुन या डिटर्जेंट का निर्माण करने के लिए, और वनस्पति मक्खन के रूप में किया जाता है। ईंधन तेल के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। तेल निकलने के बाद बचे इसके खल का प्रयोग जानवरों के खाने और उर्वरक के रूप में किया जाता है। इसके सूखे फूलों का प्रयोग मेवे के रूप में किया जा सकता है। इसके फूलों का उपयोग भारत के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों मे शराब के उत्पादन के लिए भी किया जाता है। कई भागों में पेड़ को उसके औषधीय गुणों के लिए उपयोग किया जाता है, इसकी छाल को औषधीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किया जाता है। कई आदिवासी समुदायों मे इसकी उपयोगिता की वजह से इसे पवित्र माना जाता है।
[संपादित करें] बाहरी कड़ियाँ
- शराब नहीं, डीज़ल-पेट्रोल बनेगा महुआ से (बीबीसी हिन्दी)
- 'महुआ' का मतलब
- महुआ से बनेगा स्वास्थ्यवर्धक जैम
- Alternative edible oil from mahua seeds, The Hindu
- Mowrah Butter, OilsByNature.com
- Famine Foods - http://www.hort.purdue.edu/newcrop/FamineFoods/ff_families/SAPOTACEAE.html
- Use of Mahua Oil (Madhuca indica) as a Diesel Fuel Extender: http://www.ieindia.org/publish/ag/0604/june04ag3.pdf
- WWF India Mahua