भारत में ऊष्मा लहर २०१५

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारत में ऊष्मा लहर २०१५ is located in भारत
खम्मम 48 °से. (118 °फ़ै)
खम्मम 48 °से. (118 °फ़ै)
इलाहाबाद 47.7 °से. (117.9 °फ़ै)
इलाहाबाद 47.7 °से. (117.9 °फ़ै)

भारत में अप्रैल/मई २०१५ ऊष्मा लहर २६ मई तक १००० से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी[1][2][3] और विभिन्न क्षेत्र इससे प्रभावित हुये। भारतीय शुष्क मौसम में ऊष्मीय लहरें चलती हैं जिन्हें लू भी कहा जाता है। ये मुख्यतः मार्च से आरम्भ होकर मई तक चलती हैं।[4]

प्रभावित क्षेत्र[संपादित करें]

ऊष्मा लहर मध्य प्रदेश, विदर्भ, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और झारखण्ड सहित भारत के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में प्रभावी है। २१ मई को भारत की राजधानी नई दिल्ली में तापमान 42.6 °से. (108.7 °फ़ै) दर्ज किया गया।[5] इसी दिन झारसुगुदा में 45.4 °से. (113.7 °फ़ै) तापमान दर्ज किया गया और इसमें लू के प्रभाव से कम से कम १२ लोगों की मौत हो गयी।[5] २३ मई को इलाहबाद में तापमान 47 °से. (117 °फ़ै) दर्ज किया गया।[6] भारत के महानगरों दिल्ली और कोलकाता में क्रमशः  44.5 °से. (112.1 °फ़ै) और 36 °से. (97 °फ़ै) तापमान दर्ज किया गया।[6] ओडिशा राज्य में लू के प्रकोप से २३ लोगों की मौत होग गयी[4] सबसे अधिक मौतें आन्ध्र प्रदेश राज्य में हुई जहाँ कम से कम २४६ लोगों की मौत हो गयी।[3] हैदराबाद में २२ मई को 44.3 °से. (111.7 °फ़ै) तापमान दर्ज किया गया जो पिछले वर्षों के इसी दिन के अधिकतम तापमान के सामान्य मान 39.9 °से. (103.8 °फ़ै) से अधिक है।[7] इसके अगले दिन नगर का तापमान पुनः पिछले वर्षों के सामान्य मान 39.5 °C (103.1 °F) से अधिक  43.6 °से. (110.5 °फ़ै) दर्ज किया गया।[7] २४ मई को खम्मम में अब तक का सबसे अधिक तापमान 48 °से. (118 °फ़ै) दर्ज किया गया।[6][8] समुद्र तल से २,०१० मीटर (६,५८० फुट) ऊँचाई पर स्थित मसूरी जैसे पहाड़ी इलाके का तापमान भी  36 °से. (97 °फ़ै) दर्ज किया गया।[6]

Recorded Temperatures[संपादित करें]

Date Place Temperature
24 मई 2015 खम्मम style="साँचा:Weather box/colt/sandbox"|48 °से. (118 °फ़ै)
23 मई 2015 इलाहाबाद style="साँचा:Weather box/colt/sandbox"|47 °से. (117 °फ़ै)
21 मई 2015 हैदराबाद style="साँचा:Weather box/colt/sandbox"|46 °से. (115 °फ़ै)
25 मई 2015 दिल्ली style="साँचा:Weather box/colt/sandbox"| 45.5 °से. (113.9 °फ़ै)
21 मई 2015 झारसुगुदा style="साँचा:Weather box/colt/sandbox"|45.4 °से. (113.7 °फ़ै)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. इमरान क़ुरैशी (२६ मई २०१५). "गर्मी से एक हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत". बंगलौर: बीबीसी हिन्दी. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५.
  2. हरमीत शाह सिंह; ऋशभ प्रताप; रवि अग्रवाल (२६ मई २०१५). "Heat wave kills more than 700 in India" [ऊष्णीय लहरों से भारत में ७०० से अधिक का निधन]. सीएनएन (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५.
  3. "Massive India heatwave 'kills 500'" [भारत में भीषण ऊष्मा लहरों से '५०० की मौत'] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी. २५ मई २०१५. मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "bbc" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  4. "Число жертв жары в Индии превысило 60 человек" [भारत में गर्मी से मौतों की संख्या 60 से अधिक लोग] (रूसी में). रिया नोवोस्ती. २२ मई २०१५. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "ria" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  5. "Blazing sun bakes large parts of India and cookies, heat wave claims dozens of lives; El Nino effect emerges". हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). २२ मई २०१५. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "hindu" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  6. "Heatwave sweeps across India, 335 people dead" [भारत में लू का प्रकोप जारी, ३३५ लोगों की मौत]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). २४ मई २०१५. मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "toi" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  7. "Heat wave to worsen over the years: Study". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). २४ मई २०१५. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; "timesindia" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  8. "Hundreds Are Dying in a Blistering Heat Wave Sweeping Across India". टाइम (अंग्रेज़ी में). २५ मई २०१५. मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २६ मई २०१५.