भारती सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारती सिंह
जन्म 3 जुलाई 1980 (1980-07-03) (आयु 43)
अमृतसर, पंजाब, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता और हास्य कलाकार
प्रसिद्धि का कारण कॉमेडी, एक्टिंग

भारती सिंह (जन्म 3 जुलाई 1980) एक स्टैंड अप हास्य कलाकार व अभिनेत्री[1]हैं और ये पंजाब ,भारत से हैं।

करियर[संपादित करें]

भारती स्टार वन पर आने वाले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज (सीज़न 4) की दूसरी रनर अप रहीं, जहाँ इनकी स्टैंड अप कॉमेडी के काल्पनिक पात्र लल्ली की काफी प्रशंसा हुई। वह एक प्रतियोगी के रूप में कॉमेडी सर्कस की 2010 की सीरीज कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और कॉमेडी सर्कस का जादू में भी उपस्थित हुईं ,और 2011 में जुबली कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के तानसेन और कॉमेडी सर्कस का नया दौर में भी भाग लिया जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न पर प्रसारित हुआ। और 2011 में स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी सीरीज प्यार में ट्विस्ट में भी अभिनय किया , इसके अतिरिक्त सेलेब्रिटी डांस रीयलिटी शो झलक दिख ला जा 5 (2012) में भी एक प्रतियोगिता के तौर पर आयीं। 2012 में इन्होने एक टेलिविज़नशो सौ साल सिनेमा के भी होस्ट किया। मास्टर शेफ़ में ये अतिथि के तौर भी आयीं।[2][3] नच बलिए 6 में भी अतिथि के तौर पर आईं। ये सालों से स्टैंड अप एक्ट कर रहीं हैं ,और पिस्टल व तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्टार की खिलाड़ी भी रहीं हैं।[4]

21 नवम्बर 2020 को स्वापक नियंत्रण ब्युरो ने भारती के आवास पर छापेमारी कर 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।[5]

टेलीविज़न[संपादित करें]

वर्ष शो पात्र साझेदार जेनर चैनल नोट्स
2008 द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज प्रतियोगी स्टैंड अप कॉमेडी स्टार वन दूसरी रनर अप
2009 कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का परेश गणात्रा और शरद केलकर सोनी टीवी लागू नहीं
2010 कॉमेडी सर्कस महा संगम परेश गणात्रा और शरद केलकर [6]
कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स परेश गणात्रा
कॉमेडी सर्कस का जादू अभिषेक रनर अप
जुबली कॉमेडी सर्कस मनीष पॉल
2011 कॉमेडी सर्कस के तानसेन अभिजीत सावंत
कॉमेडी सर्कस का नया दौर सिद्धार्थ जादव
2012 कॉमेडी सर्कसकहानी कॉमेडी सर्कस की सिद्धार्थ जादव निष्काषित (एलिमिनेटएड)
कॉमेडी सर्कस के अजूबे सिद्धार्थ जादव & विकास गिरी अनुपलब्ध
2013 कॉमेडी सर्कस के महाबली अनेक/सिद्धार्थ सागर
2012 झलक दिख लाजा 5 सेविओ बार्नेस नृत्य(डांस) कलर्स
निष्कासित (विथड्रियू)
सितम्बर 22, 2012 को
एफ॰आई॰आर॰ कमसिन आहा कॉमेडी सब टीवी
बिग बॉस 6 अतिथि रियलिटी कलर्स
2013 बिग बॉस 7
नच बलिए 6 स्टार प्लस
इंडियाज़ गॉट टेलेंट होस्ट कलर्स
बाल वीर भारती मासी हास्य (कॉमेडी) सब टीवी
2014 गैंग्स ऑफ़ हंसीपुर प्रतियोगी ज़ी टीवी
2014 दिल से नाचें इंडिया वाले स्वयं डांस ज़ी टीवी
2014-Present कॉमेडी क्लासेज़ डांस टीचर भारती कृष्णा अभिषेक सिटकॉम लाइफ ओके

पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष पुरस्कार वर्ग के लिए परिणाम
2011 न्यू टैलेंट अवार्ड्स बेस्ट न्यू एक्टर इन अ कॉमिक रोल प्यार में ट्विस्ट जीत
2012 इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवॉर्ड्स बेस्ट एक्ट्रेस -कॉमेडी कहानी कॉमेडी सर्कस की
पीपलस चॉइस अवॉर्ड्स इंडिया
2013 लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल)

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

वर्ष फ़िल्म भाषा
2011 एक नूर पंजाबी
2012 यमले जट यमले पंजाबी
2012 खिलाड़ी 786 हिंदी
2013 जट एण्ड जूलियट 2 पंजाबी
2013 रंगन स्टाइल कन्नड़

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "A dream come true for Bharti Singh" [भारती सिंह का एक सपना जो सच हुआ] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 8 जून 2012. अभिगमन तिथि 19 मई 2015.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Bharti Singh's birthday surprise on Jhalak sets!" [झलक के सेट पर भारती सिंह को जन्मदिन का तोहपा] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 4 जुलाई 2012. मूल से 14 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2015.
  3. देबस्मिता घोष (10 जून 2012). "She can dance too!" [वो नृत्य भी कर सकती हैं!] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 11 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 मई 2015. “I’m extremely excited!” gushes the 26-year-old, ..
  4. जानू नारायण (14 जून 2012). "Brave move" [बहादुर चाल] (अंग्रेज़ी में). द हिन्दू. मूल से 10 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2015.
  5. "कॉमेडियन भारती सिंह से पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया गिरफ्तार, गांजा सेवन का आरोप". एनडीटीवी. 21 नवम्बर 2020.
  6. "Comedy Circus Mahasangram begins" [कॉमेडी सर्कस महासंग्राम आरम्बह हो रहा है]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). 6 फ़रवरी 2010. मूल से 24 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2015.


बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]