बड़ा संस्कृति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बड़ा संस्कृति
Bara Culture
पुरातात्विक क्षितिजसिन्धु घाटी सभ्यता
भौगोलिक विस्तारउत्तर भारत
तिथियाँ2000 ईसापूर्व (आरम्भ)
उदहारण स्थलबड़ा, पंजाब

बड़ा संस्कृति (Bara Culture) सिन्धु घाटी सभ्यता के पूर्वी भाग में 2000 ईसापूर्व के आसपास उभरने वाली एक संस्कृति थी। यह यमुना नदी और सतलुज नदी के बीच के दोआब में विकसित हुई। इसकी पूर्वी सीमा हिमालय की निचली शिवालिक पहाड़ियों तक थी। इसके क्षेत्र में भारत के आधुनिक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल थे।[1]

विवरण[संपादित करें]

पुरातत्व साहित्य में बड़ा संस्कृति का विकास हड़प्पा संस्कृति से पूर्व और उस से अलग हुआ माना जाता है, हालांकि बड़ा, पंजाब और कोटला निहंग खान जैसे स्थानों पर इनमें मिलन देखा जाता है। इतिहासकार अकिनोरी उएसुगी और विवेक डांगी के अनुसार बड़ा संस्कृति की कुम्भकारी को उत्तरकालीन हड़प्पा कुम्भकारी (Late Harappan pottery) का भाग समझा जाता है और सिन्धु घाटी सभ्यता के कालक्रम में बड़ा संस्कृति को उत्तरकालीन हड़प्पा काल (Late Harappan period) में डाला जाता है।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Amalananda Ghosh, Archaeology and history, Agam Kala Prakashan, 1987, ... Dher Majra, Bara and Sanghol are all mainly Bara culture sites (Sharma, 1982a, 141-43, 154-57). Bhagwanpura, Dadheri, Nagar and Katpalon (Joshi et al, 1982, pp. 191-94), where Bara and Painted Grey Ware are found interlocked ...
  2. Arundhati Banerji, Early Indian terracotta art, circa 2000-300 B.C., northern and western India, Harman Pub. House, 1994, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-85151-81-6, ... 2000 BC Bara Culture : Punjab, Haryana and Western Uttar Pradesh ... In the post-Harappan context, Bara is considered as a distinct culture, that dominates the entire Sutlej-Yamuna divide ... The jars, water vessels are incised on shoulder and rusticated at the bottom. The typical classical Harappan shapes such as perforated jar, S shaped jar, tall dish-on-stand with drum, goblet, beaker and handled-cup disappear ... the Bara tradition in the north appears to be parallel to the Harappa tradition at least along the Sutlej ... early phase is usually assignable to a period earlier than the classical Harappan phase ...