प्राचीन ख़ुरासान
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
प्राचीन ख़ुरासान (फ़ारसी: خراسان کهن, ख़ुरासान-ए-कहन) या प्राचीन ख़ोरासान मध्य एशिया का एक ऐतिहासिक क्षेत्र था जिसमें आधुनिक अफ़्ग़ानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और पूर्वी ईरान के बहुत से भाग शामिल थे। इसमें कभी-कभी सोग़दा और आमू-पार क्षेत्र शामिल किये जाते थे। ध्यान दीजिये कि आधुनिक ईरान में एक 'ख़ोरासान प्रांत' है जो इस ऐतिहासिक ख़ुरासान इलाक़े का केवल एक भाग है।
नाम की उत्पत्ति [संपादित करें]
मध्य फारसी में 'ख़ुर' का मतलब 'सूरज' (आधुनिक फ़ारसी में 'ख़ुरशीद') और 'असान' या 'अयान' का मतलब 'आना' होता है। 'ख़ुरासान' का मतलब है 'वह जगह जहां से सूरज आता हो' यानि 'पूर्वी ज़मीन'। यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि ख़ुरासान क्षेत्र ईरान से पूर्व में है।[1]
इन्हें भी देखें [संपादित करें]
सन्दर्भ [संपादित करें]
- ↑ The Abbasid Revolution, M. A. Shaban, CUP Archive, 1979, ISBN 978-0-521-29534-5, ... As the word Khurasan means literally the land of the east ...