प्रवेशद्वार:त्रिपुरा/चयनित पर्यटन स्थल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उज्जयंत पैलेस
उज्जयंत पैलेस

पश्चिमी त्रिपुरा त्रिपुरा का एक जिला है।जिले का मुख्यालय अगरतला है जो राज्य की राजधानी भी है। पश्चिम त्रिपुरा जहां एक ओर मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर यह जगह ऊंचे पर्वत, महल और झील आदि के लिए भी प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है।

पश्चिम त्रिपुरा बांग्लादेश के उत्तर, उत्तर त्रिपुरा के पूर्व और दक्षिण त्रिपुरा के दक्षिण से घिरी हुई है। यह स्थान कई प्रमुख राजाओं के हाथों से होकर गुजरा है। बीर बिक्रम किशोर माणिक्य यहां के अन्तिम राजा थे। इनकी मृत्यु के पश्चात् उनकी पत्‍नी महाराजी कंचनपुरा देवी के इस जगह का कार्यभार पूरी तरह से संभाला। यहां की प्रमुख नदियों में गोमती और होवाड़ है। इसका क्षेत्रफल है 2997 km² तथा जनसंख्या है 1,530,531 (2001)।

यहां के प्रमुख आकर्षण केन्द्र उज्जयंता पैलेस, राज्य संग्रहालय, जनजातीय संग्रहालय, सुकान्ता एकेडमी, एम.बी.बी. कॉलेज, लक्ष्मीनारायाण मंदिर, उमा महेश्‍वर मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, बेनुबन बिहार, गेडु मीन मस्जिद, मलांच निवास, रविन्द्र कनान, पुरबाशा, हस्तशिप केन्द्र, चौदहवां देवी मंदिर, चर्च आदि है।