पॉल वॉकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पॉल वॉकर

2009 में वॉकर
जन्म पॉल विलियम वॉकर IV
12 सितम्बर 1973
ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
मौत नवम्बर 30, 2013(2013-11-30) (उम्र 40)
वेलेंशिया, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका
मौत की वजह कार हादसा
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1985–2013
बच्चे 1
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.paulwalker.com

पॉल विलियम वॉकर IV (अंग्रेज़ी: Paul William Walker IV; 12 सितम्बर, 1973 – 30 नवम्बर 2013) एक अमेरिकी अभिनेता थे। इन्होंने 25 से ज्यादा फ़िल्मों में काम किया था। 1999 में हिट फ़िल्म वार्सिटी ब्लूज़ द्वारा इन्हें ख्याति प्राप्त हुई। इन्हें सबसे अधिक इनकी द फ़ास्ट एंड द फ़्यूरियस फ़िल्म शृंखला में ब्रायन ओ'कॉनर की निभाई गई भूमिका के लिए जाना जाता है। इन्होंने ऐट बिलो, इनटू द ब्ल्यू, सीज़ ऑल दैट और टेकर्स जैसी सफ़ल फ़िल्मों में भी काम किया था। वॉकर नैशनल ज्यॉग्रैफिक चैनल की शृंखला एक्सपीडिशन ग्रेट वाइट में भी नज़र आए थे। 30 नवम्बर 2013, को 40 वर्ष की उम्र में एक कार दुर्घटना में वॉकर की मृत्यु हो गयी।[1]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

वॉकर का जन्म 12 सितम्बर, 1973 को चॅरिल और पॉल विलियम वॉकर III के घर ग्लेनडेल, कैलिफ़ोर्निया, में हुआ था। इनकी माता पेशे से फ़ैशन मॉडल और पिता सीवर ठेकेदार थे। इनका पालन पोषण लॉस एंजिल्स काउंटी के सैन फर्नांडो वैली क्षेत्र में हुआ।[2][3] इनकी वंशावली आयरिश, अंग्रेज़ी और जर्मन थी।[4] इनके दादा पेशेवर मुक्केबाज़ "आयरिश बिली वॉकर" थे।[5] इनके परिवार ने इन्हें चर्च ऑफ़ जीसस क्राइस्ट ऑफ़ लेटर–डे सेंट्स के सदस्य के रूप में परवरिश की।[2] विलेज क्रिश्चियन स्कूल से इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।[6][7] हाई स्कूल के पश्चात इन्होंने कई सामुदायिक कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण की जिसमें इनका मुख्य विषय समुद्री जीवविज्ञान था।[6]

मृत्यु[संपादित करें]

नवम्बर 30, 2013, की दोपहर 3:30 बजे (प्रशांत समय क्षेत्र अनुसार) वॉकर और उनका मित्र, जिसकी पहचान वॉकर की चैरिटी रीच आउट वर्ल्डवाइड (तूफ़ान हैयान के पीड़ितों के लिए) के आयोजकों द्वारा रॉजर रोड्स के रूप में की गई,[8] चैरिटी के एक आयोजन से वापस जा रहे थे।[9][10] रोड्स की लाल रंग की पोर्श क्रेर्रा जीटी गाड़ी में आयोजन छोड़ने के कुछ समय पश्चात ही रोड्स, जो कि गाड़ी चला रहे थे, ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी वेलेंशिया, सैंटा क्लैरिटा, में बिजली के खम्भे और पेड़ से जा टकराई और वो गाडी इतनी ज़ोर से टकराई की वह गाडी 1 फ़ीट के डब्बे में परावर्तित हो गई।[9][11] लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग ने दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। विभाग के अनुसार तेज़ गति दुर्घटना में एक कारक थी।[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की हादसे में मौत". आईबीएन ख़बर. 1 दिसम्बर 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 दिसम्बर 2013.
  2. क़ैक, विलियम (सितम्बर 27, 2005). "Fame lets Paul Walker dive in". यूएसए टुडे. मूल से 29 दिसंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  3. ऍटकिंस, हिलेरी (जून 6, 2003). "Walker's in the 'Fast' lane to film stardom". यूएसए टुडे. मूल से 9 अप्रैल 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  4. "Betsey Alma OEFINGER b. 28 Oct 1922 Meriden New Haven County, Connecticut, U.S.A. d. 7 Mar 1991 Meriden New Haven County, Connecticut, U.S.A.: Our Family History". Germans2franklincountyma.info. मूल से 17 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  5. "Meet Paul Walker". स्पार्टनबर्ग हेरल्ड-जर्नल. स्पार्टनबर्ग, दक्षिण केरोलिना. 29 मार्च 2006. पृ॰ 7. मूल से 14 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  6. "Paul William Walker I-IV bio: The Faster & Furiouser 5/4DEEMAS&JESUS ADAM Actor". Tribute.ca. मूल से 25 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  7. किम, बिएट्रस (नवम्बर 21, 2003). "Pretty boy is pretty coy: Walker talks the talk". द स्टैनफ़ोर्ड डेली. मूल से 23 फ़रवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  8. "Racecar Driver Roger Rodas- Paul Walker's Driver in Deadly Crash- Wife Kristine Rodas Survives him". 1 2013. मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  9. ड्यूक, ऍलन; सटन, जो (दिसम्बर 1, 2013). "'Fast & Furious' star Paul Walker killed in car crash". सीएनएन. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  10. "'Fast and Furious' star Paul Walker dies in Valencia car crash, publicist says". एबीसी न्यूज़. नवम्बर 30, 2013. मूल से 2 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.
  11. "Publicist: Fast & Furious Actor Paul Walker Dies in Car Crash". टाइम. नवम्बर 30, 2013. मूल से 9 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि दिसम्बर 1, 2013.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]